IPL 2024: जानिए कौन हैं आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले विल जैक्स? क्या है उनकी खूबी?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 07:31 PM IST

जानिए कौन हैं आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए डेब्यू करने वाले 25 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स?

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स ने किया आरसीबी के लिए डेब्यू
  • बने आरसीबी के लिए आईपीएल में खेलने वाले 165वें प्लेयर
  • एसए20 लीग में जड़ा था 41 गेंद में आतिशी शतक

Will Jacks: इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी ने बुरे दौर से उबरने के लिए गुरुवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका दिया। विल जैक्स को विराट कोहली ने डेब्यू कैप दी। विल जैक्स आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले 165वें खिलाड़ी बने। जैक्स शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उनके अंदर अकेले दम मैच पलटने का माद्दा है।

Will Jacks

विल जैक्स(साभार RCB)

3.20 करोड़ में हुए थे आईपीएल में नीलाम

विल जैक्स को आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में 3.20 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। जैक्स को बेस प्राइज 1.5 से तकरीबन दुगनी कीमत मिली थी। 25 वर्षीय जैक्स ने एसए20 के हालिया सीजन में 41 गेंद में आतिशी शतक जड़ा था। उनकी इस धमाकेदार पारी को देखकर आरसीबी ने जैक्स पर दांव लगाया था। जैक्स ने प्रीटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 42 गेंद में 101 रन बनाए थे। 240.48 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में जैक्स ने 8 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

End of Feed