IPL 2024: रियान पराग के बल्ले ने फिर उगली आग, तीसरा पचासा जड़ गुजरात के खिलाफ जयपुर में मचाया हाहाकार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 10, 2024, 10:55 PM IST

Riyan Parag Fifty against Gujarat Titans: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला आईपीएल 2024 में रुकने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने बुधवार को जयपुर में गुजरात के खिलाफ आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
  • रियान पराग ने गुजरात के खिलाफ खेली 48 गेंद में 76 रन की पारी
  • 34 गेंद में पराग ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक
  • ऑरेंज कैप की रेस में पराग पहुंचे विराट के करीब

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला आईपीएल 2024 में लगातार आग उगल रहा है। बुधवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पराग ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। राजस्थान रॉयल्स ने तेज शुरुआत की थी लेकिन जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए। छठे ओवर में पराग 42 के स्कोर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम को 18.4 ओवर में 172 रन के स्कोर तक पहुंचाने के बाद पवेलियन वापस लौटे। पराग 48 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए।

Sanju Samson Riyan Parag

संजू सैमसन और रियान पराग(साभार IPL/BCCI)

34 गेंद में पराग ने जड़ा अर्धशतक

पराग ने कप्तान सैमसन के साथ पिच पर पहले पैर जमाए और उसके बाद गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। पराग-सैमसन ने 7.3 ओवर में टीम को 50 रन के और इसके बाद 12.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की जिसमें 38 रन का योगदान पराग का रहा। इसी आक्रामक अंदाज में पराग ने बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 34 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के के साथ पूरा कर लिया। पराग और सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी हुई। इस साझेदारी में पराग ने 65 और सैमसन ने 36 रन का योगदान दिया। 2 रन अतिरिक्त के रूप में आए। इससे आप पराग के दबदबे का अंदाजा लगा सकते हैं। पराग और सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 130 (78) रन की साझेदारी हुई।

End of Feed