IPL 2024: फॉर्म में लौटे रजत पाटीदार, मुंबई के खिलाफ किया करारा अर्धशतकीय प्रहार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 09:01 PM IST

रजत पाटीदार ने खराब फॉर्म से उबरते हुए गुरुवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आतिशी पचासा जड़ दिया। जानिए कैसी रही पाटीदार का आतिशी पारी?

KEY HIGHLIGHTS
  • रजत पाटीदार ने खेली 26 गेंद में 50 रन की आतिशी पारी
  • 25 गेंद में जड़ा आईपीएल 2024 में पहला अर्धशतक
  • इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो रहे थे नाकाम

Rajat Patidar Fifty: लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार का बल्ला आईपीएल में चल निकला। गुरुवार को पाटीदार ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में वानखेड़े में टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की और 25 गेंद में आतिशी पचासा जड़ दिया। हालांकि पाटीदार 26 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उन्होंने इससे पहले आरसीबी को 11.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।

Rajat Patidar

रजत पाटीदार(साभार IPL/BCCI)

25 गेंद में जड़ा आतिशी अर्धशतक

पाटीदार जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तब आरसीबी ने 2 विकेट महज 23 रन पर गंवा दिए थे। विराट कोहली और डेब्यूटेंट विल जैक्स पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में उन्होंने कप्तान फॉफ डुप्लेसी के साथ मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 50 रन की साझेदारी करके टीम को पटरी पर वापस लौटा लाए। इसके बाद भी पाटीदार ने अपना आक्रमण जारी रखा और गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर अपना अर्धशतक आतिशी अंदाज में पूरा किया।

End of Feed