IPL 2024 Prize Money: हारकर भी मालामाल हुई हैदराबाद, जानिए आईपीएल 2024 चैम्पियन KKR को मिली कितनी प्राइज मनी

IPL 2024 Prize Money: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इस जीत के बाद कोलकाता को ईनामी राशि के रुप में 20 करोड़ रुपए मिले, जबकि हारने वाली टीम हैदराबाद को भी करोड़ रुपए मिले। देखें प्राइज लिस्ट...

IPL 2024 Prize Money, KKR vs SRH Final Match: आईपीएल के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने आईपीएल का तीसरा खिताब अपने नाम किया। केकेआर की टीम आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम बन गई। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 5-5 ट्रॉफी जीते हैं।

KKR vs SRH, SRH vs KKR, IPL 2024 Prize Money, IPL 2024 Prize Money Winner, IPL 2024 Prize Money Runner up, IPL 2024 Cash Prize, KKR Winner, SRH Runner up

आईपीएल ट्रॉफी। (फोटो- IPL/BCCI)

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 10.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद जानते हैं कि चैम्पियन और रनरअप टीम को इनामी राशि के रूप में कितने रुपए मिले।

End of Feed