IPL 2024, PBKS vs RCB Pitch Report, Weather: रुका पंजाब-आरसीबी के बीच मुकाबला, बारिश के बाद मैदान पर पड़े ओले, ऐसा है मौसम का ताजा हाल

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs RCB (Royal Challengers Bangalore) Pitch Report And Dharamsala Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (9 May 2024) आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच करो या मरो का मैच खेला जाएगा। अगर दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो ये मैच जीतना होगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और धर्मशाला का मौसम कैसा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज करो या मरो का मुकाबला
  • आज पंजाब और बैंगलोर टीम के बीच मैच
  • धर्मशाला स्थिति एचपीसीए स्टेडियम में मुकाबला

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs RCB (Royal Challengers Bangalore) Pitch Report And Dharamsala Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाना है। आईपीएल का ये मैच प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से काफी अहम है। ये मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल में पंजाब किंग्स और बैंगलोर के बीच पिछली भिड़ंत में बैंगलोर की टीम विजयी रही थी।

IPL 2024, PBKS vs RCB Pitch Report

पंजाब किंग्स-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिच रिपोर्ट

आईपीएल में आज का मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाना है तो इससे पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है। अंक तालिका में पंजाब किंग्स ने अब तक टूर्नामेंट में 11 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनके 8 अंक हैं और वे आठवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जो उनसे ठीक ऊपर सातवें स्थान पर है। बैंगलोर ने 11 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 मैच जीते हैं और 7 मैच गंवाए हैं। उनके भी 8 अंक हैं।

End of Feed