Delhi Capitals All Rounders: ऋषभ पंत की कप्तानी में इन ऑलराउंडर्स के सहारे IPL 2024 में दम भरेगी दिल्ली

Delhi Capitals All Rounders: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन की तुलना में इस बार ज्यादा मजबूत होगी क्योंकि विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत इस टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा तीन बार ऑरेंज कैप जीत चुके डेविड वॉर्नर भी इस टीम का हिस्सा हैं।

Delhi Capitals All Rounders: आईपीएल इतिहास में एक अकेली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही नहीं है जो इस ट्रॉफी को जीतने के लिए बेसब्र है। आरसीबी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम भी ऐसी है जो आज तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। बात दिल्ली कैपिटल्स की करें तो यह टीम केवल एक बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना पाई है। दिल्ली ने साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली थी। इस मैच को मुंबई ने 5 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी के दम पर 156 रन बनाए थे, जिसे मुंबई ने 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अय्यर, दिल्ली के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने इस टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

delhi capitals All Rounders ipl 2024

दिल्ली कैपिटल्स ऑलराउंडर्स (साभार-TNN)

क्या 2024 में भी दिल्ली से दूर होगी IPL ट्रॉफी?

22 मार्च से जब आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होगा तो एक बार फिर दिल्ली इस ट्रॉफी के पीछे भागेगी और इसमें ऋषभ पंत की सबसे ज्यादा मदद करेंगे उनके ऑलराउंडर जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मट में सबसे अहम माने जाते हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड में चार ऑलराउंडर शामिल हैं। ये ऑलराउंडर हैं अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, सुमित कुमार और ललित यादव। इसमें से सुमित कुमार पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

End of Feed