PBKS vs LSG Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: पंजाब और लखनऊ की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 28, 2023, 07:13 PM IST

PBKS vs LSG Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। पहले दौर के मुकाबले में पंजाब ने बाजी मारी थी। ऐसे में लखनऊ की टीम जवाबी हमले के लिए तैयार बैठी है। जानिए इस मुकाबले में दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी है प्लेइंग-11?

PBKS vs LSG Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 अपने दूसरे दौर में प्रवेश कर चुका है जहां अधिकांश टीमों की एक दूसरे के खिलाफ दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमें अपने शुरुआती 7-7 मैचों में चार चार में जीत दर्ज कर चुकी हैं। दोनों के खाते में 8-8 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ चौथे और पंजाब सातवें पायदान पर है।

PBKS vs LSG IPL 2023 Playing XI

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, संभावित प्लेइंग-11

पंजाब की टीम है 1-0 से आगे, कांटे की होगी टक्कर

माना जा रहा है कि दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। अपने नियमित कप्तान के बगैर लगातार दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद पंजाब का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। वहीं लखनऊ की टीम को पिछले तीन मैच में से दो में हार का मुंह देखना पड़ा है। जिसमें से एक हार उसे अपने ही घर पर 2 विकेट और 3 गेंद शेष रहते मिली थी। ऐसे में उस मैच की याद दोनों टीमों के जेहन में ताजा होंगी और दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले की कमियों को दूर करके मैदान में उतरेंगी। ऐसे में दोनों अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ एक दूसरे के खिलाफ लोहा लेना चाहेंगी।

End of Feed