TATA IPL 2023, nicholas pooran fastest fifty : आईपीएल का 15वें मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ पारी ने मैच में रोमांच भर दिया। सोमवार को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पूरन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर लिया। पूरन ने यह कारनामा महज 15 गेंदों में पूरा किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी।
पूरन ने रहाणे को दो दिन में ही पीछे छोड़ा
आईपीएल के मौजूदा सीजन में रिकॉर्ड बनने और टूटने का रिकॉर्ड जारी है। चेन्नई के लिए 08 अप्रैल 2023 को पहला मैच खेलने उतरे अजिंक्य रहाणे ने मौजूदा आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन लखनऊ के निकोलस पूरन ने दो दिन बाद ही यह रिकॉर्ड उनसे छीनकर अपने नाम कर लिया। पूरन ने यह कारनामा 15 गेंदों पर कर सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जोस बटलर ने 20 गेंदों पर, काइल मेयर्स 21 गेंदों पर और रुतुराज गायकवाड़ 23 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
𝗣𝗿𝗼𝗹𝗶𝗳𝗶𝗰 𝗣𝗢𝗢𝗥𝗔𝗡!This has been a sensational knock in the chase from the @LucknowIPL batter 🫡Follow the match ▶️… t.co/t1OxVeqfnG
— ANI (@ANI) Apr 10, 2023
पूरान ने 326 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ निकोलस पूरन का बल्ला जमकर चला। पूरन ने 326.31 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 62 रन बनाए। वे टीम के दूसरे हाईएस्ट स्कोर रहे। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 लंबे-लंबे छक्के भी जमाए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने 216.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए।
आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक राहुल के नाम
आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी निकोलस पूरन के नाम हो गया है। वहीं, आईपीएल में ओवरऑल सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड भी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के नाम है। राहुल ने यह कारनामा 2018 में किया था। उन्होंने मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। वहीं, पिछले सीजन में पैट कमिंस ने उनकी बराबरी कर ली थी। कमिंस ने 2022 में पुणे में खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जमाकर राहुल की बराबरी कर ली थी। वहीं, पूरन ओवरऑल आईपीएल में 15 गेंदों पर अर्धशतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 15 गेंदों पर यूसफ पठान ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और सुनील नरेन 2017 में रॉलय चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।
