IPL 2023: लखनऊ के लिए आई बुरी खबर, टॉप गेंदबाज हो सकते हैं बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2023, 06:43 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही मुश्किल से घिरी है, लेकिन अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है। दरअसल उनकी टीम के सबसे अच्छे गेंदबाज आईपीएल के आखिरी कुछ मैच से बाहर हो सकते हैं। वह कितने मैच के लिए बाहर होंगे इस बात की पुष्ठि नहीं हुई है।

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल तेज गेंदबाज मार्क वुड जिसकं पंजे से टीम को अपने पहले ही मुकाबले में जीत मिली थी, वह आईपीएल के दूसरे लेग में बाहर हो सकते हैं। इस खबर ने न केवल लखनऊ के फैंस की बल्कि टीम की भी मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछला मुकाबला नाटकीय ढंग से गंवाने के बाद इस खबर ने टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर ऐसा होता है तो उनको रिप्लेस कौन करेंगे?

Mark wood lucknow super ginats

मार्क वुड और केएल राहुल

वुड के न खेलने का कारण

लखनऊ की तेज गेंदबाजी आक्रमण को लीड करने वाले मार्क वुड अगले महीने अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौटेंगे यही कारण है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम चरण में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक सुपर जाइंट्स की ओर से चार मैच में 11 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान 8.12 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए। वह हालांकि बीमार होने के कारण टीम के पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए।

End of Feed