Today in IPL 2023, PBKS vs LSG Preview: आज इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और लखनऊ का अहम मुकाबला, यहां पढ़िए सारी जानकारियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2023, 06:49 PM IST

IPL 2023 Today match, PBKS vs LSG Preview: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है। यहां जानिए इस अहम मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला (28 अप्रैल 2023)
  • पंजाब किंग्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी
  • दोनों टीमों के लिए है बेहद अहम मैच

Today in IPL 2023, PBKS vs LSG Preview: पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों ने सात में से चार मैच जीते हैं और कठिन होती जा रही प्लेआफ की दौड़ में अब हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है। लखनऊ की पिच बल्लेबाजी के लिये आदर्श नहीं रही है और शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बाद कप्तान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय लगातार बना हुआ है।

IPL 2023, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Today match Preview

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच प्रिव्यू (AP)

राहुल का स्ट्राइक रेट अभी तक 113 . 91 रहा है लेकिन वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं । इस सत्र में पीसीए स्टेडियम पर अभी तक 200 रन नहीं बन सके हैं लेकिन पिच लखनऊ की तुलना में बेहतर है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है । वुड 15 अप्रैल के बाद से एक भी मैच नहीं खेल सके हैं और टीम को उनकी जल्दी वापसी की उम्मीद है । वुड तीन मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके लिये सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं।

End of Feed