Today in IPL 2023, MI vs PBKS Preview: आज का दूसरा मैच मुंबई और पंजाब के बीच, जानिए मुकाबले की सभी अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2023, 07:00 AM IST

IPL 2023 Today Match, MI vs PBKS Preview: आईपीएल 2023 में आज दो मुकाबले होंगे। दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियन्स का पंजाब किंग्स के साथ होने वाला है। ये मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है। मुंबई की टीम लगातार तीन मैच में जीत दर्ज करके लय हासिल कर चुकी है वहीं पंजाब की टीम शिखर धवन के बगैर संघर्ष करती दिख रही है। आइए जानते हैं कि आज के मैच में क्या संभावनाएं रहती हैं।

Mumbai vs Punjab Match Preview: अमूमन धीमी शुरूआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत की लय हासिल कर ली है और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी। मुंबई में पहले दोनों मैच गंवाकर लचर शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। लगातार तीन मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियन्स अब अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

Mumbai Indians vs Punjab Kings

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू( साभार IPL/BCCI)

शिखर धवन की खल रही है पंजाब को कमी

दूसरी तरफ पंजाब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे नियमित कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे और उनका मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में भी खेलना संदिग्ध है। पंजाब के लिए धवन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने शुरुआती मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन इसके बाद कंधे की चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। पंजाब किंग्स के क्षेत्ररक्षण कोच ट्रैवर गोंजाल्विस ने गुरुवार को टीम की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों 24 रन की हार के बाद कहा था कि धवन को पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी दो-तीन दिन और लगेंगे।

End of Feed