Today in IPL 2023, DC vs SRH Preview: आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली और हैदराबाद के बीच, इस मैच की खास बातें जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2023, 09:00 AM IST

IPL 2023, DC vs SRH Match Preview: आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला शाम को 7.30 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। आइए जानते हैं कि इस मैच में कैसा है दोनों टीमों का संयोजन। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज के दिन का दूसरा आईपीएल मैच
  • शाम 7.30 बजे से दिल्ली बनाम हैदराबाद मुकाबला
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मैच

IPL Match Today, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार पांच हार के बाद पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी उम्मीदें बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की होगी। पिछले दोनों मैचों दिल्ली को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। टीम का पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही थी। हैदराबाद में खेले गये कम स्कोर वाले इस मैच को दिल्ली ने सात रन से जीता था।

IPL 2023, DC vs SRH Match Today Preview

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्रिव्यू (AP)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया और फिर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार तरीके से 12 रन का बचाव किया। इस मुकाबले में इशांत शर्मा और एनरिच नोर्किया ने भी प्रभावित किया।

End of Feed