IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम ने मचाया तहलका, द.अफ्रीका को टेस्ट में 10 विकेट से रौंदा

Indian women team vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए द.अफ्रीका क्रिकेट टीम को इकलौते टेस्ट मैच में भी बुरी तरह से मात दे दी है। टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 37 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 9 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Indian women team vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सोमवार को चौथे और आखिरी दिन दस विकेट से हरा दिया ।दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 373 रन पर आउट करने के बाद भारत को जीत के लिये 37 रन का आसान लक्ष्य मिला जो मेजबान ने बिना कोई विकेट गंवाये 9 . 2 ओवर में हासिल कर लिया । भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 603 रन पर घोषित की थी।

Indian women team

भारतीय महिला टीम (फोटो- BCCI Women x)

भारत के लिये सलामी बल्लेबाज शुभा सतीश ने नाबाद 13 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया ।भारत ने इससे पहले 2002 में पार्ल में भी दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हराया था ।पहली पारी में 266 रन पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया । लौरा वोल्वार्ट ने 314 गेंद में 122 और सुने लुस ने 203 गेंद में 109 रन बनाये ।

End of Feed