IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय पेस बैटरी ने मचाया धमाल, आधी कीवी टीम को सस्ते में पवेलियन भेज तोड़ा अपना रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 03:31 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों ने शनिवार को रायपुर में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर कहर बरपाया और सबसे कम स्कोर पर आधी विरोधी टीम को पवेलियन वापस भेजने का अपना नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे में शुरुआत में ही कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कीवी टीम को पहली झटका पारी के पहली ओवर में मोहम्मद शमी ने दे दिया। शमी की शानदार गेंद पर फिन एलेन को बोल्ड कर दिया।

India-vs-New-Zealand

भारत बनाम न्यूजीलैंड(साभार AP)

15 के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटे 5 कीवी खिलाड़ी

इसके साथ कीवी टीम के विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए महज 15 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया। पांच विकेटों में से दो विकेट मोहम्मद शमी के और एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के खाते में गए। 10.3 ओवर में 15 रन के स्कोर पर पहुंचने तक फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल और टॉम लैथम पवेलियन लौट चुके थे। इनमें से और कोई भी खिलाड़ी दो अंक के आंकड़े को नहीं छू सका।

तोड़ी पिछले साल ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रायपुर वनडे से पहले भारतीय टीम ने पिछले साल ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन पर पांच विकेट चटका लिए थे। वहीं साल 1997 में कोलंबो में पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेज दिया था। इससे पहले जिस रिकॉर्ड को भारतीय टीम को सुधारने में 15 साल लगे थे। उसे एक साल के अंदर भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतर कर दिया है।

End of Feed