Rohit Sharam @36 Birthday: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं कितनी संपत्ति के मालिक?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 30, 2023, 07:00 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईए जानते हैं खेल-कूद कर शर्मा जी का बेटा कितने करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया है। जानिए हिटमैन की नेट वर्थ, कहां से कमाते हैं कितना पैसा?

Rohit Sharma's Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर बांसोड़ में रोहित का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। लेकिन शर्मा जी का बेटा खेलकूद को करियर बनाकर बर्बाद नहीं हुआ। वो ऐसा आबाद हुआ कि आज बल्ले के बल पर करोड़ों में खेल रहा है।

Rohit Sharma Net Worth

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा( साभार IPL/BCCI)

साल 2006 में हुई क्रिकेट करियर की शुरुआत

फरवरी, 2006 में ग्वालियर में वेस्ट जोन के लिए देवधर ट्रॉफी में खेलते हुए घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। तकरीबन 18 साल से रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट गलियारों में चमक बिखेर रहे हैं और अब उम्र के 36वें पड़ाव में प्रवेश कर चुके हैं। रोहित शर्मा का नाम शुरुआत से ही प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता था लेकिन रोहित को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बात को अपने खेल से साबित करने में जरूरत से ज्यादा वक्त लगा।

End of Feed