Boycott Maldives: मालदीप की भारत विरोधी मुहिम के खिलाफ खड़े हुए भारतीय क्रिकेटर, फैन्स से की ये अपील

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 7, 2024, 06:43 PM IST

Boycott Maldives Campaign: भारतीय क्रिकेट जगत के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर मालदीव की भारत विरोधी मुहिम के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं और पर्टयन के लिए उसका बायकॉट करने की अपील फैन्स से कर रहे हैं।

नई दिल्ली: मालदीव में भारत विरोधी नारे के साथ नई सरकार का गठन हो गया है। ऐसे में अब भारत में भी मालदीव के बहिष्कार की मुहिम तेज हो गई है। भारतीय नागरिक बड़े पैमाने पर पर्यटन के लिए मालदीव जाते हैं। मालदीव की अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर पर्यटन पर निर्भर है जिसमें एक बड़ा हिस्सा भारत से आने वाले सैलानियों का है। ऐसे में भारत विरोधी एजेंडे के साथ नई सरकार के गठन के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों एकजुट होकर मालदीव की जगह पर्यटन के लिए लक्षदीप जाने की अपील कर रहे हैं।

Lakshyadweep Tourism

लक्षद्वीप पर्यटन

समझदारी से निर्णय करने की है भारतीयों की बारी

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुहिम की शुरुआत की और शनिवार रात ट्वीट कर कहा, मालदीव ने घोषणा पत्र में इंडिया आउट की अपील करने वाली पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। भारतीयों अब ये हमारे ऊपर है कि हम भी समझदारी से निर्णय करें। मैं जानता हूं कि मेरा परिवार ऐसा करेगा। जय हिंद।

End of Feed