INDW vs SLW Playing XI Prediction: चोट के कारण हरमन के खेलने पर सस्पेंस, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

INDW vs SLW Playing XI Prediction: टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना तीसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को खेलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर को चोट लग गई थी। उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं।

INDW vs SLW Playing XI Prediction: टी20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बुधवार (9 अक्टूबर) को श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए इस मुकाबले को बड़ें अंतर से जीतना जरूरी है।

INDIA WOMEN vs Sri Lanka Women Playig XI.

भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग इलेवन (साभार-TNN)

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उसे 58 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। लेकिन टीम अपना नेट रन रेट (NRR) बेहतर करने में नाकामयाब रही।

End of Feed