IND W vs BAN W: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर 9वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। भारत के सामने केवल 81 रन का आसान लक्ष्य था जिसे उसने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर केवल 11 ओवर में हासिल कर लिया। मंधाना ने नाबाद 55 रन की पारी खेली जबकि शेफाली वर्मा ने 26 रन बनाए।
भारचतीय महिला क्रिकेट टीम (साभार-BCCI Women)
इससे पहले टॉस बांग्लादेश कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन हरमन के गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत ठहराते हुए बांग्लादेश की टीम को 100 रन भी नहीं बनाने दिया और केवल 80 रन पर रोक दिया। भारत के लिए तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट चटकाये। उन्होंने 24 गेंद में 20 गेंड डॉट डाली। इसके अलावा राधा यादव ने 14 रन देकर तीन सफलता हासिल की।
उन्होंने 20वां ओवर मेडन डाला और 2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश के लिए कप्तान निगर सुल्ताना ने 51 गेंद में 32 जबकि शोर्ना अख्तर ने 19 रन का योगदान दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। बांग्लादेश की कप्तान टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 9वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है जहां उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
