Asia Cup Final, IND vs SL Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Sep 17, 2023, 12:10 PM IST

India vs Sri Lanka, IND vs SL Asia Cup 2023 Match Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम श्रीलंका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाहला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

India vs Sri Lanka, IND vs SL Asia Cup 2023 Match Live Cricket Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह 8वां मौका है जब दोनों टीम एशियन चैंपियन बनने के लिए आपस में भिड़ेगी। सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश से मिली हार के बाद टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह श्रीलंका के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में गलतियों को सुधार कर उतरे और 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करे। लेकिन श्रीलंका के हालिया प्रदर्शन के बाद यह आसान बिल्कुल नहीं होगा। यदि सुपर संडे को होने वाले इस मुकाबले को आप भी देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल (Ind vs Sl Asia Cup Final Match Date)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रविवार 17 सितंबर को खेला जाएगा।

End of Feed