LIVEIndia Vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final Highlights : भारत के माथे पर सजा जीत का तिलक, फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बनीं चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता
IND Vs NZ Live Score, Champions Trophy Final Live Cricket Score Today Match in Hindi, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के फाइनल मैच की लाइव क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कांटे की टक्कर हो रही है। आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट

India Vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final Highlights : भारत के माथे पर सजा जीत का तिलक, फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बनीं चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता
IND Vs NZ Champions Trophy Final Highlights Full Scorecard: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार थमा दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत के सिर पर जीत का परचम लहराया है। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वे तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इससे पहले 2002 में खिताब को बांटा था वहीं 2013 में इंग्लैंड को हराकर इसे जीता था। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल की शानदार पारी के चलते 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की हालांकि वो काफी नहीं थी और भारत ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ली।
भारत की पारी (India Innings)
- भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है।
- रोहित शर्मा ने केवल 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है।
- भारत ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 64 रन बना लिए हैं।
- भारतीय टीम ने 17 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं।
- रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भी शतकीय साझेदारी हो गई है।
- शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सेंटनर ने अपना शिकार बनाया है।
- विराट कोहली केवल एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने शिकार बनाया है।
- 25 ओवर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 ओवर के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।
- रोहित शर्मा 76 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। रचिन रवींद्र ने उन्हें शिकार बनाया है।
- श्रेयस अय्यर को 44 रनों के स्कोर पर काइल जेमीसन ने जीवनदान दिया है।
- श्रेयस अय्यर 48 रन खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें रचिन रवींद्र ने आउट किया है।
- अक्षर पटेल को माइकल ब्रेसवेल ने अपना शिकार बना लिया है।
न्यूजीलैंड की पारी (New Zealand Innings)
- न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र और विल यंग ने पारी की शुरुआत की है।
- भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पांच ओवर के बाद 45 रन बना लिए हैं।
- श्रेयस अय्यर ने रचिन रवींद्र का 29 रनों की गेंद पर कैच छोड़ा है।
- वरुण चक्रवर्ती ने भारत के पहली सफलता दिलाई। विल यंग 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- कुलदीप यादव ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट कर दिया है। वे केवल 37 रन बना पाए हैं।
- कुलदीप यादव ने केन विलियमसम को केवल 11 रनों पर आउट कर दिया है।
- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 100 का आंकड़ा 20 ओवर के बाद पूरा कर लिया है।
- टॉम लेथम को रवींद्र जडेजा ने शिकार बनाया है। वे केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने पारी को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 150 पार चला गया है।
- वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया है।
- मोहम्मद शमी ने तेजी से रन बना रहे डेरिल मिचेल को 63 रनों पर आउट कर दिया है।
- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ब्रेसवेल और मिचेल के अर्धशतक की बदौलत 251 रन बनाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का प्रदर्शन (Team India Performance in Champions Trophy 2025)
- भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।
- भारत ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
- भारत ने अपने तीसरे और लीग के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था।
- भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था।
- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
कब-कब पहुंची है चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया (Indian Team Champions Trophy History and Record)
- भारतीय टीम पहली बार साल 2000 में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
- भारतीय टीम 2002 में दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। बारिश के चलते मुकाबला नहीं खेला गया। मेजबान श्रीलंका के साथ संयुक्त रुप से चैंपियन बनी थी।
- भारतीय टीम 2013 में तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। इस मुकाबले में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
- भारतीय टीम 2017 में चौथी बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।
- भारतीय टीम 2025 में पाचवीं बार फाइनल में न्यजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)
मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी
IND vs NZ Highlights: भारत के जीत के जश्न की तस्वीरें
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने कही ये बात
रोहित शर्मा ने कहा कि -मैं उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने हमारा समर्थन किया। यहाँ की भीड़ शानदार थी, यह हमारा घरेलू मैदान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे हमारा घरेलू मैदान बना दिया। हमें खेलते हुए देखने और उन्हें जीत दिलाने के लिए यहाँ आए लोगों की संख्या संतोषजनक थी। सिर्फ़ इस खेल में ही नहीं, बल्कि पूरे खेल में, ख़ास तौर पर हमारे स्पिनरों से, जब आप ऐसी पिच पर खेल रहे होते हैं, तो बहुत ज़्यादा उम्मीदें होती हैं। हम उनकी ताकत को समझते हैं और इसका फ़ायदा उठाते हैं। बहुत मज़बूत दिमाग, अपने आस-पास के दबाव से कभी भी परेशान नहीं होता, यही वजह है कि हम उसे मध्य चरण में रखना चाहते थे, जब वह बल्लेबाज़ी करता है और स्थिति के हिसाब से सही शॉट खेलता है, वह दूसरों को हार्दिक की तरह खुलकर खेलने की आज़ादी देता है। उसमें कुछ अलग है। जब हम ऐसी पिचों पर खेलते हैं, तो हम चाहते हैं कि बल्लेबाज़ कुछ अलग करें। उसने हमारे लिए टूर्नामेंट में शुरुआत नहीं की, लेकिन जब उसने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खेला और 5 विकेट लिए, तो हम उसका पूरा फ़ायदा उठाना चाहते थे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: सेंटनर ने भारत के स्पिनर की जमकर की तारीफ
मिचेल सेंटनर ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर्स की जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक वे ही गेमचेंजर साबित हुए। उन्होंन रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की और कहा कि इस पिच पर ऐसी पारी खेलना बेहतरीन है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: रचिन रवींद्र ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामें का खिताब अपने नाम किया है। रचिन रवींद्र का प्रदर्शन शानदार रहा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वे एमएस धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: भारत ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार थमा दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत के सिर पर जीत का परचम लहराया है। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वे तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इससे पहले 2002 में खिताब को बांटा था वहीं 2013 में इंग्लैंड को हराकर इसे जीता था। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल की शानदार पारी के चलते 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की हालांकि वो काफी नहीं थी और भारत ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ली।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: हार्दिक पांड्या आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है। हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 15 गेंदों पर 11 रन चाहिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: भारत को 4 ओवर में 21 रन की दरकार
भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 4 ओवर में 21 रन की दरकार है। टीम की तरफ से केएल राहुल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: जीत से 40 रन दूर भारत
भारतीय क्रिकेट टीम जीत से केवल 40 रन दूर है। टीम की तरफ से केएल राहुल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के पास 6 ओवर बचे हैं। NOTE: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 119 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को 61 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड का आंकड़ा बराबरी का है। दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में 2 मैच खेले गए हैं। पहला मुकाबला 2000 में केन्या की मेजबानी में खेला गया था। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन बनी थी। वहीं दूसरा मैच 2025 में दुबई में खेला गया था इसमें भारतीय क्रिकेट टीम को 44 रनों से जीत मिली थी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: अक्षर पटेल आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को पाचवां झटका लग गया है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। अक्षर को माइकल ब्रेसवेल ने अपना शिकार बनाया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: भारत का स्कोर 200 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 200 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 52 रनों की जरूरत है। वे खिताब के करीब पहुंच गए हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: श्रेयस अय्यर आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को चौथा बड़ा झटका लग गया है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। वे अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्हें कप्तान मिचेल सेंटनर ने अपना शिकार बनाया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: श्रेयस अय्यर को मिला जीवनदान
श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिल गया है। काइनल जेमीसन ने 44 रनों के स्कोर पर उनका कैच छोड़ दिया है। भारतीय टीम अब जीत से केवल 76 रन दूर है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: भारत का स्कोर 150 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। श्रेयस अय्यर धमाकेदार पारी खेल रहे हैं। उनके 30 रन हो गए हैं। वहीं भारतीय टीम को अब जीत के लिए केवल 100 रनों की जरूरत है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: 30 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय क्रिकेट टीम के 30 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। फिलहाल भारतीय टीम को जीत के लिए 114 रनों की जरूरत है। टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। NOTE: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 119 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को 61 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड का आंकड़ा बराबरी का है। दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में 2 मैच खेले गए हैं। पहला मुकाबला 2000 में केन्या की मेजबानी में खेला गया था। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन बनी थी। वहीं दूसरा मैच 2025 में दुबई में खेला गया था इसमें भारतीय क्रिकेट टीम को 44 रनों से जीत मिली थी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: रोहित शर्मा आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए हैं। उन्हें रचिन रवींद्र ने अपना शिकार बनाया है। रोहित शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए हैं। वे गेंद से काफी दूर थे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: भारत की आधी पारी समाप्त
भारतीय क्रिकेट टीम की आधी पारी समाप्त हो गई है। टीम ने 2 विकेट गंवा दिए हैं वहीं फिलहाल रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अब जीत के लिए 130 रन चाहिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: शतक की ओर बढ़ते हुए रोहित
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा धीरे- धीरे अपने शतक की ओर बढ़ते जा रहे हैं। उनके 76 रन हो गए हैं। अगर वे शतक जड़ते हैं तो आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान हो जाएंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: विराट-गिल आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को दो बड़े झटके लग गए हैं। शुभमन गिल के बाद अब चेज मास्टर विराट कोहली भी पवेलियन की ओर पहुंच गए हैं। कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने अपना शिकार बनाया है। भारत को अब श्रेयस अय्यर से उम्मीदें हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: रोहित और गिल की शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की साझेदारी 100 रनों की हो गई है। टीम का स्कोर भी 100 पार पहुंच गया है। भारत जीत से अब केवल 150 रन दूर है। वहीं न्यूजीलैंड को विकेट की तलाश है।