IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Playing XI: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जानिए कैसी हो सकती है भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जानिए कैसी हो सकती है खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11?

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला आज दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। संभावना है कि ये मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को भिड़ंत हुई थी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें एक बार टूर्नामेंट में इसी मैदान पर भिड़ चुकी हैं। भारतीय टीम ने यहां पर चार मैच खेले हैं और परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। कीवी टीम एक मैच यहां खेली थी लेकिन उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा खा लेकिन उस मैच में फिरकी के खिलाफ फंसने के बाद उन्हें परिस्थितियों का अंदाजा लग गया था। ऐसे में उन्होंने फाइनल से पहले स्पिनर्स के खिलाफ जमकर अभ्यास किया है और उसी आधार पर अपनी प्लेइंग-11 भी तैयार की है। आइए जानते हैं कि खिताबी मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों की संभावित प्लेइंग-11?

IND vs NZ Champions Trophy Final Playing XI

भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल प्लेइंग-11

टीम इंडिया नहीं करेगी कोई बदलाव

End of Feed