IND vs BAN 2nd T20 Preview: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश लगाएगी वापसी के लिए जोर

IND vs BAN 2nd T20 Preview: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश सीरीज पर कब्जा करने की होगी तो वहीं बांग्लादेश के पास वापसी का आखिरी मौका होगा।

IND vs BAN 2nd T20 Preview: पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी। बांग्लादेश की टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके तीन मैच की श्रृंखला को जीवंत बनाए रखने की कोशिश करेगी लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए मेहमान टीम के लिए यह आसान काम नहीं होगा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

भारत बनाम बांग्लादेश (साभार-Twitter)

ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिए जाने के बावजूद भारतीय टीम ने ग्वालियर में पहले मैच में जिस तरह से शुरू से लेकर आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा उससे सीमित ओवरों की क्रिकेट में उसकी मजबूत ‘बेंच स्ट्रेंथ’ का पता चलता है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में अपनी चमक बिखेरने के लिए आतुर होंगे। उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के कारण वह अंदर बाहर होते रहे।

End of Feed