LIVE

IND vs AUS 1st T20 Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में जीती टीम इंडिया, सूर्या की विजयी शुरुआत

समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 25, 2023, 19:20 IST

IND vs AUS 1st T20 Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में जीती टीम इंडिया, सूर्या की विजयी शुरुआत
IND vs AUS 1st T20 Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में जीती टीम इंडिया, सूर्या की विजयी शुरुआत

IND vs AUS 1st T20 Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 209 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने सूर्यकुमार यादव की 80 और ईशान किशन की 58 रन की पारी के दम पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जोस इंग्लिस की विस्फोटक 110 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लिस ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की विशाल साझेदारी की। स्मिथ ने 52 रन की पारी खेली।

NOV 23, 2023 23:26 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: आखिरी गेंद पर जीती टीम इंडिया

NOV 23, 2023 22:48 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: आखिरी ओवर के रोमांच में जीती टीम इंडिया

रिंकू की 22 रन की पारी ने टीम इंडिया को दिलाई रोमांचक जीत। छक्का मारकर दिलाई जीत।
NOV 23, 2023 22:03 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: सूर्या ने 29 गेंद पर जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 5 चौका और 3 छक्के की मदद से जड़ा अर्धशतक।
NOV 23, 2023 21:59 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: ईशान किशन हुए आउट

ईशान किशन 58 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सांघा ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथो कैच करवाया।
NOV 23, 2023 21:56 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: किशन का विस्फोटक अर्धशतक

ईशान किशन ने 37 गेंद में 2 चौका और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
NOV 23, 2023 21:39 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: टीम इंडिया के 100 रन पूरे

9.1 ओवर में टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। ईशान किशन 36 और सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 23, 2023 21:22 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: पावरप्ले में टीम इंडिया का स्कोर IND 63/2

पावरप्ले में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। सूर्या और ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़ चुके हैं।
NOV 23, 2023 21:13 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: 4 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 34/2

4 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। सूर्या 8 और ईशान किशन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 23, 2023 21:06 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: यशस्वी जायसवाल हुए आउट

8 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए यशस्वी जायसवाल, मैथ्यू शॉर्ट ने स्मिथ के हाथो कराया कैच।
NOV 23, 2023 21:03 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: मेडेन रहा दूसरा ओवर

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ओवर में वापसी की। बेहरनड्रॉफ का यह ओवर मेडेन रहा। दो ओवर के बाद टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं।
NOV 23, 2023 20:59 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: इवेंटफुल रहा पहला ओवर

पहला ओवर इवेंटफुल रहा, जहां जायसवाल ने विस्फोटक शुरुआत की तो वहीं गायकवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल पाए।
NOV 23, 2023 20:23 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: इंग्लिस को कृष्णा ने भेजा पवेलियन

इंग्लिस के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लिस को 110 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
NOV 23, 2023 20:19 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: जोस इंग्लिस ने 47 गेंद में शतक जड़ दिया

जोस इंग्लिस ने 47 गेंद में अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए।
NOV 23, 2023 20:14 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: 161 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

161 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। स्मिथ 52 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने इंग्लिस के साथ दूसरे विकेट के लिए शानदार 130 रन की साझेदारी की।
NOV 23, 2023 20:05 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: स्मिथ और इंग्लिस की शतकीय साझेदारी

स्मिथ और इंग्लिस के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी। 42 गेंद में 88 रन की पारी खेलकर अविजीत हैं इंग्लिस।
NOV 23, 2023 19:57 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: इंग्लिस ने बदल दिया मोमेंटम

जॉश इंग्लिस की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मोमेंटम ऑस्ट्रेलिया की तऱफ शिफ्ट कर दिया है। 13 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।
NOV 23, 2023 19:45 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

जॉश इंग्लिस और स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। स्मिथ 24 और इंग्लिस 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 23, 2023 19:35 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: ऐसे गंवाया ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट

NOV 23, 2023 19:33 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ और इंग्लिस तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।
NOV 23, 2023 19:26 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: पावरप्ले खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/1

पावरप्ले के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवाकर 40 रन बनाए हैं। शॉर्ट को बिश्नोई ने आउट किया। उन्होंने 11 रन की छोटी सी पारी खेली।