IND vs AFG 1st T20 Dream11 Team Prediction, India vs Afghanistan 1st T20 Playing 11 Today Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार को मोहाली में हो गया है। भारतीय टीम की यह टी20 विश्व कप 2024 से पहले आखिरी टी20 सीरीज है।
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 संभावित प्लेइंग-11
ऐसे में टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धाकड़ प्लेयर्स की टीम में 14 महीने के लंबे अंतराल के बाद वापसी हुई है। इन दोनों प्लेयर्स के भविष्य को लेकर चर्चा की वजह से ही टीम के चयन में भी जरूरत से ज्यादा वक्त लगा और देर हुई।
युवाओं के भरोसे उतरेंगे हिटमैन
ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर हुंकार भरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के कई सीनियर गेंदबाज इस सीरीज के लिए टीम में नहीं है। वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ी चोट और आराम दिए जाने के कारण टीम में नहीं हैं। ऐसे में रोहित शर्मा पहले टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ियों को भरोसे मैदान पर बाजी जीतने उतरेंगे। विराट कोहली ने भी पहले ही सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेलने का ऐलान कर दिया है।
विराट की गैरमौजूदगी से मिलेगा तिलक को मौका
ऐसे में रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग 11 के चुनाव की थोड़ी समस्या खड़ी हो गई है लेकिन इसमें भी अवसर तलाशते हुए रोहित युवा खिलाड़ियों को आजमाते दिखेंगे। टीम के लिए पारी का आगाज रोहित शर्मा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल करेंगे। टेस्ट की तरह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिलेगी। चौथे पायदान पर संजू सैमसन या शिवम दुबे में से कोई एक खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरेगा। इसके बाद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका में होंगे। ऑलराउंडर अक्षर पटेल आठवें पायदान पर होंगे।
दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया
गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर होगी। रवि बिश्नोई भी इस रेस में हैं लेकिन रोहित टी20 में भी कुलदीप को आजमाना चाहेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के कंधों पर होगी। तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका शिवम दुबे अदा करेंगे। कुलदीप यादव और अक्षर के साथ स्पिन आक्रमण में तिलक वर्मा भी हाथ आजमा सकते हैं।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जन्नत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर्र रहमान
भारत की प्लेइंग-11: (Indian Team Dream 11 Prediction)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
