IND A vs SA A ODI Series: दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

बीसीसीआई मे दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिली है टीम में जगह और किसके हाथ आई कमान?

मुंबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका की ए टीमों के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम के ऐलान के साथ-साथ इंडिया-ए की टीम का ऐलान भी कर दिया गया। 14

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (Instagram Tilak Verma)

तिलक वर्मा बने कप्तान

14 सदस्यीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है जबकि रुतुराज गायकवाड़ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन, आयुष बदोनी को भी जगह मिली है। विकेटकीपर के रूप में टीम में ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को जगह दी गई है। तेज गेंदबाजों के रूप में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद को टीम में शामिल किया है। टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए विप्रज निगम, मानव सुथार, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी जैसे विकल्प हैं।

End of Feed