IND W vs SL W Preview: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

IND W vs SL W Preview: महिला टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका टीम से होगा। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर बड़ी जीत हासिल करने पर है। टीम को अभी दो मैचों में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

IND W vs SL W Preview: बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल करने वाली भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले।

indw vs slw women, t20 world cup match, indw vs slw preview, dubai international cricket stadium, women t20 world cup, harmanpreet kaur, ind vs SL t20 world cup, India vs Sri Lanka, India vs Sri Lanka T20 Match,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women X)

भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है विशेष कर शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। शैफाली ने जहां पहले दो मैच में दो और 32 रन बनाए वही मंधाना 12 और सात रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेलना संदिग्ध है जिससे भारत की समस्या और बढ़ गई है। हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।

End of Feed