LIVE

IND-W Vs NZ-W Match Highlights: न्यूजीलैंड को पटखनी देकर टीम इंडिया ने की विश्वकप के सेमीफाइनल में एंट्री, प्रतिमा रावल और स्मृति मंधाना ने लिखी जीत की इबारत

IND-W Vs NZ-W ICC World Cup Match Highlights: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को करो या मरो के मुकाबले में पटखनी देकर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
IND-W Vs NZ-W Match Highlights: न्यूजीलैंड को पटखनी देकर टीम इंडिया ने की विश्वकप के सेमीफाइनल में एंट्री, प्रतिमा रावल और स्मृति मंधाना ने लिखी जीत की इबारत
India Vs New Zealand Womens Match Highlights:हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 53 रन के अंतर से पटखनी देकर महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए प्रतिका रावल ने 122 और स्मृति मंधाना ने 109 रन की शतकीय पारी खेलकर जीत की नींव तैयार की। इसके बाद जैमिमा रोड्रिग्ज ने 55 गेंद में 76 रन की पारी खेलकर टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती की गई। पहले इसे 49 ओवर का और इसके बाद 44 ओवर का कर दिया गया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 325 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बना सकी। 53 रन के अंतर से जीत दर्ज करके भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है। भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ंत होगी यह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम से तय होगा। स्मृति मंधाना को 95 गेंद में 109 रन की आतिशी पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 का अहम मुकाबला आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। भारतीय टीम को अबतक खेले पांच मैच में से 2 में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं न्यूजीलैंड को 5 मैच में एक जीत, दो हार मिली और दो रद्द मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। दोनों टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं। भारतीय टीम का नेट रन रेट 0.526 है वहीं न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट -0.245 है। ऐसे में जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी उसके खाते में 6 अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे। इसलिए दोनों इस मैच में किसी भी सूरत में जीत दर्ज करना चाहती हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव और उमा छेत्री।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), इसाबेला गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, पॉली इंगलिस (विकेट कीपर), बेला जेम्स, जॉर्जिया प्लिमर, सूजी बेट्स, ब्रुक हॉलिडे, अमेलिया केर, ईडन कार्सन, ब्री इलिंग, जेस कैर, हन्ना रोव, फ्रैन जोनास, मौली पेनरॉल्ड।
Oct 23, 2025 | 11:27 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: न्यूजीलैंड ने बनाए 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत के लिए 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 271 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना सकी। भारतीय टीम ने 53 रन के अंतर से जीत दर्ज करके विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइल में पहले ही पहुंच चुकी थी।
Oct 23, 2025 | 11:13 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में बनाए 238/6 रन

न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 238 रन बना लिए हैं। जेस कर 3 (5) और इसाबेल गेज 48 (38) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 10:56 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: हैलीडे की आतिशी बल्लेबाजी जारी

न्यूजीलैंड की बैटर हैलीडे अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन बना रही हैं और टीम को 35 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। हैलीडे 70 (74) और इसाबेल 28 (23) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 09:57 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: अमेलिया कर अर्धशतक से चूकीं

21वें ओवर में स्नेह राणा ने पिच पर पैर जमा चुकीं अमेलिया कर को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। कर 45 रन बना सकीं। 115 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा।
Oct 23, 2025 | 09:38 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में बनाए 84 रन

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। अमेलिया कर 33(40) और हैलीडे 8(16) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 09:21 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: सोफी डिवाइन बनीं रेणुका ठाकुर का शिकार

पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रेणुका ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। डिवाइन 6(9) रन बना सकीं। 59 के स्कोर पर तीसरा झटका न्यूजीलैंड को लगा।
Oct 23, 2025 | 09:11 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: रेणुका ने किया प्लीमर का शिकार

भारत को दूसरी सफलता 10वें ओवर में रेणुका ठाकुर ने दिलाई। रेणुका ने जॉर्जिया प्लीमर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 30(25) रन बनाए। 51 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा।
Oct 23, 2025 | 09:09 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: न्यूजीलैंड ने बनाए 9 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन

जीत के लिए न्यूजीलैंड ने 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। एमीलिया कर 17 और जॉर्जिया प्लीमर 30 रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 08:42 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में बनाए 5/1 रन

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 5 रन बना लिए हैं। एमेलिया केर 4 (6) और जॉर्जिया प्लिमर खाता खोले बगैर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 08:40 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: सूजी बेट्स बनीं क्रांति का शिकार

पारी के दूसरे ही ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका सूजी बेट्स के रूप में लगा। सूजी क्रांति की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में प्रतिका रावल के हाथों लपकी गईं। उन्होंने 1(6) रन बनाए।
Oct 23, 2025 | 08:25 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: न्यूजीलैंड को मिला 325 रन का रिवाइज्ड टारगेट

न्यूजीलैंड को 44 ओवर में जीत के लिए 325 रन का लक्ष्य मिला है।
Oct 23, 2025 | 07:58 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने बनाए 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 341 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। पारी के अंतिम ओवर में हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर आउट हुईं। जैमिमा 55 गेंद में 76 रन बनाकर और ऋचा घोष एक गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।
Oct 23, 2025 | 07:30 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, एक ओवर और बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

बारिश के कारण मैच में एक ओवर की कटौती हुई है। दोनों टीमें 49-49 ओवर बल्लेबाजी करेंगी।
Oct 23, 2025 | 06:26 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: बारिश की वजह से रुका खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले को 48 ओवर के बाद बारिश की वजह से रोक दिया गया। भारत ने 48 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं। जेमिमा 69 (51) और हरमनप्रीत 10(10) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 06:08 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 45 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 302 रन

भारतीय टीम ने 45 ओवर में 2 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। जेमिमा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक 38 गेंद में पूरा किया। जो कि विश्व कप में किसी भी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक है।
Oct 23, 2025 | 06:03 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: प्रतिका ने खेली 122 रन की पारी

प्रतिका रावल 134 गेंद पर 122 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटीं। छक्का जड़ने की कोशिश में वो कैच दे बैठीं। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के जड़े। 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर रावल 288 के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटीं।
Oct 23, 2025 | 05:51 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 41 ओवर में बनाए 266 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 ओवर में 266 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। प्रतिका रावल 114 और जेमिमा 27 रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 06:09 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: प्रतिका रावल ने जड़ा शानदार शतक

प्रतिका रावल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का दूसरा और विश्वकप में पहला शतक 122 गेंद में 13 चौके की मदद से पूरा किया।
Oct 23, 2025 | 05:29 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 36 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 228 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में एक विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। रावल 95 और जेमिमा 8 रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 05:22 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: खत्म हुई मंधाना की आतिशी पारी

स्मृति मंधाना की शतकीय पारी का अंत सूजी बेट्स ने पारी के 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ। मंधाना 95 गेंद में 109 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े।

Smriti Mandhana c sub (HM Rowe) b Bates 109 (95b 10x4 4x6) SR: 114.73
Oct 23, 2025 | 05:06 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: मंधाना ने जड़ा शानदार शतक

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में 88 गेंद में शानदार शतक 10 चौके और 3 छक्के के साथ पूरा किया। यह मौजूदा विश्व कप में किसी भी भारतीय का पहला शतक है। भारत ने 31 ओवर में 192 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं।
Oct 23, 2025 | 04:59 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 29 ओवर में बनाए 181 रन

भारत ने 29 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 181 रन बना लिए हैं। मंधाना 91 और रावल 75 रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 04:47 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 26 ओवर में बनाए 155 रन

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 155 रन बना लिए हैं। मंधाना 76(72) और प्रतिका 65 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने 25.2 ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए।
Oct 23, 2025 | 04:35 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 23 ओवर में बनाए 132 रन

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 132 रन बना लिए हैं। प्रतिका रावल ने अपना अर्धशतक 75 गेंद में 7 चौके की मदद से पूरा किया।
Oct 23, 2025 | 04:30 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने बनाए 22 ओवर में 121/0 रन

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 121 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। मंधाना 60(61) और रावल 48(72) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 04:16 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: मंधाना ने जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 49 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। यह उनका टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक है। मंधाना हरमनप्रीत के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनी हैं।
Oct 23, 2025 | 04:14 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: 100 रन के पार पहुंचा भारत

प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने टीम इंडिया को 17.4 ओवर में 100 रन के पार बगैर किसी नुकसान के पहुंचा दिया। भारत ने 18 ओवर में 102 रन बना लिए हैं। मंधाना 50 और रावल 40 रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 04:00 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 15 ओवर में बनाए 74/0 रन

भारत ने 15 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। स्मृति और प्रतिका दोनों ही 31-31 रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 03:45 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: 50 रन के पार पहुंचा भारत

भारतीय टीम को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने 11 ओवर में 50 रन के पार बगैर किसी नुकसान के पहुंचा दिया है।
Oct 23, 2025 | 03:31 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारत ने 7 ओवर में बनाए 23/0 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। रावल 11 (23) और मंधाना 9(19) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 03:22 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: भारतीय टीम की धीमी शुरुआत

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। प्रतिका रावल 10 (19) और स्मृति मंधाना 2(11) रन बनाकर खेल रही हैं।
Oct 23, 2025 | 03:13 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: ऐसी है भारत की प्लेइंग-11

Oct 23, 2025 | 03:12 PM IST

India women vs New Zealand women LIVE: प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने की पारी की शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने की है।
Oct 23, 2025 | 03:11 PM IST

india women vs new zealand women LIVE: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।