IND vs WI 3rd T20 Today Match Timing 11 October 2026: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs WI 3rd T20 Today Match Timing 11 October 2026: आज (11 अक्टूबर 2026) वेस्टइंडीज और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत शुरुआती बढ़त बना चुका था। हालांकि, दूसरे मैच में मेहमान टीम ने वापसी कर सीरीज में रोमांच भर दिया है। यहां हम जानेंगे भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां खेला जाएगा मुकाबला, कैसे हैं आंकड़े।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज ने पांच मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए रिकॉर्ड रनचेज को अंजाम दे दिया है। रांची में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। 38.3 ओवर के खेल में कुल 501 रन बने, जिसमें 352 रन बाउंड्री के जरिए आए। वेस्टइंडीज ने धमाकेदार जीत दर्ज कर फिलहाल सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों का कारवां इंदौर पहुंच गया है। यहां तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

IND vs WI 3rd T20

भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा।

रांची में हुई रनों की बारिश के बाद अब दोनों टीमों के गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग माना जाने वाले वेन्यू (होलकर स्टेडियम, इंदौर) पर गेंदबाजी करनी होगी और इसके लिए उन्हें बस एक दिन के आराम का ही समय मिला है। पिछले दो सालों में इंदौर में T20 क्रिकेट नहीं खेली गई है लेकिन यहां खेले गए पिछले तीन ODI में 399, 385 और 337 रन बनाए हैं। आठ साल पहले यहां हुए आखिरी IPL मुकाबले में 245 और 214 रन बने थे। भारत ने भी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यहां 260 रन बनाए थे, वो भी एक ऐसे दौर में जब वह T20 क्रिकेट के प्रति आज जितना गंभीर नहीं थे।

End of Feed