IND vs USA Pitch Report: T20 विश्व कप में भारत और अमेरिका के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024 Today Match, IND vs USA Pitch Report In Hindi: आज (12 June 2024) न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 का अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। इस बार उसके सामने होगी मेजबान यूएसए (अमेरिका) की टीम। भारत और अमेरिका दोनों ही अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को मात दे चुकी हैं। आज का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा। यहां हम बताएंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट और इन दोनों टीमों के ताजा आंकड़े व अहम खिलाड़ी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • आज भारत और अमेरिका के बीच होगा मुकाबला
  • न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच

T20 World Cup 2024 Today Match, IND vs USA Pitch Report In Hindi: आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। आमने-सामने होंगी भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और मेजबान अमेरिका क्रिकेट टीम (USA Cricket Team)। इस विश्व कप में दोनों ही टीमों का पिछला मुकाबला पाकिस्तान से हुआ और दोनों ने ही पाक टीम को शिकस्त दी। अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। आज अमेरिका और भारत के बीच होने वाला मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत लगातार अपना तीसरा मैच खेल रही है और जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। मैच में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी, जबकि यूएसए टीम की कप्तानी भी एक भारत में जन्मा खिलाड़ी कर रहा होगा जो हैं मोनांक पटेल (Monank Patel), जो गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।

IND vs USA Pitch Report, T20 World Cup Today Match

भारत बनाम यूएसए पिच रिपोर्ट

भारत और अमेरिका के बीच आज खेले जाने वाले मुकाबले से पहले आपको ये बता दें कि आज तक इन दोनों टीमों के बीच कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। ये पहला मौका होगा जब दुनिया की 18वें नंबर की टी20 टीम अमेरिका का सामना विश्व की नंबर.1 टी20 टीम भारत से होने जा रहा है। यूएसए और भारत के टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ही टीमें ने दो-दो मुकाबले जीते हैं और अब तक अपराजित हैं। अमेरिका ने कनाडा और पाकिस्तान को शिकस्त दी है। वहीं, भारत ने आयरलैंड और पाकिस्तान को मात दी है। आज के मैच में जो जीतेगा वो लगभग तय कर देगा कि ग्रुप-ए में शीर्ष पर कौन रहेगा। फिलहाल दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट शानदार होने के वजह से भारत शीर्ष पर है।

End of Feed