IND vs SA: गंभीर के बचाव में उतरे बेटिंग कोच, बोले- 'कोई बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर क्यों नहीं उठा रहा सवाल..'

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर की आलोचना से आजिज आ चुके भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग निहित स्वार्थों के कारण ऐसा कर रहे हैं ।

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की चौंकाने वाली हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर की लगातार हो रही आलोचना से भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक निराश हैं। कोटक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के कारण गंभीर की आलोचना कर रहे हैं। गंभीर के कोच रहते पिछले एक साल में भारत को यह चौथी टेस्ट हार मिली है।

Sitanshu kotak AP

सितांशु कोटक (फोटो- AP)

गंभीर की आलोचना 'बहुत खराब'

गुवाहाटी में शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए कोटक ने गंभीर की लगातार हो रही आलोचना पर नाराजगी व्यक्त की।कोटक ने कहा, "गौतम गंभीर, गौतम गंभीर (आलोचना) हो रहा है। मैं इसलिये ऐसा कह रहा हूँ क्योंकि मैं स्टाफ हूं और मुझे बुरा लग रहा है। यह कोई तरीका नहीं है।"सौराष्ट्र के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा कि कई बार उन्हें लगता है कि यह आलोचना किसी एजेंडे के चलते की जा रही है। उन्होंने कहा, "शायद कुछ लोगों का व्यक्तिगत एजेंडा है। उन्हें शुभकामनाएँ लेकिन यह बहुत खराब है।"

End of Feed