IND vs PAK: मैच के दौरान अचानक चोटिल हुईं कप्तान हरमनप्रीत, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Harmanpreet Kaur injury update: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अचानक चोटिल हो गई थी और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गई थी। इसके बाद से ही उनकी चोट को लेकर टेंशन बढ़ गई है।

Harmanpreet Kaur injury update: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी के दौरान अचानक चोटिल हो गई हैं। बई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फातिमा सना की पाकिस्तान के खिलाफ जीत की दहलीज पर खड़े भारत के साथ, हरमनप्रीत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गईं। इसके बाद उनके मेडिकल अपडेट का हर किसी को इंतजार है।

harmanpreet kaur injured

हरमनप्रीत कौर (फोटो- AP)

भारत के रन-चेज़ में 18वें ओवर की चौथी गेंद पर, निदा डार की गेंद पर लॉफ्टेड शॉट खेलने की कोशिश में हरमनप्रीत अपना संतुलन खो बैठीं। वह गेंद को पूरी तरह से मिस कर गईं, जिसके बाद मुनीबा अली सिद्दीकी भी लड़खड़ा गईं और बल्लेबाज को स्टंप आउट नहीं करा सकीं। हालांकि इसके बाद, हरमनप्रीत को अपनी गर्दन पकड़े हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट से कुछ उपचार मिला। भारतीय कप्तान सहयोगी स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर चली गईं। सजीवन सजाना ने आकर विजयी रन बनाए। बता दें कि हरमनप्रीत ने 24 गेंदों पर एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी भी की।

End of Feed