Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ: कीवी खिलाड़ी ने भरी हुंकार, कहा- लीग मुकाबले में भारत से मिली हार से बहुत कुछ सीखा

Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को दुबई में सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। महामुकाबले के फज्ञइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मौजूदा संस्करण में भारत ने लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। लेकिन अब खिताबी मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लीग मुकाबले में भारत से मिली हार से बहुत कुछ सीखा है।

Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ: भारत के हाथों ग्रुप चरण में मिली हार से अविचलित न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग को उम्मीद है कि उनकी टीम रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा की टीम की कमजोरियों का फायदा उठा सकेगी। यंग ने डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र के साथ टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत दी है।

IND vs NZ, IND vs NZ Match, IND vs NZ Final Match, IND vs NZ CT 2025 Final, Will Young, Will Young statement, Will Young Reaction, Will Young statement about Indian team, Champions Trophy 2025 Final,

रचिन रवींद्र और विल यंग। (फोटो- AP)

उन्होंने आईसीसी से कहा,‘हम ग्रुप चरण की हार से काफी कुछ सीखे हैं । खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर मैने , लेकिन गेंदबाजों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को और उनके खेलने के तरीके को देखा।’ उन्होंने कहा,‘उनके खेलने की शैली को देखा और इन हालात में वह किस तरह खेलेंगे, इसे भी समझा।’ 32 वर्ष के इस क्रिकेटर ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं और मैच के दिन जो टीम अच्छा खेल जायेगी, वही जीतेगी।

End of Feed