LIVEरायपुर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बल्ले के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज में हासिल की 2-0 की बढ़त
India vs New zealand 2nd T20 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड के पांच मैच की टी20 सीरीज के रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बल्ले के तूफान में उड़ गई। ऐसा रहा दूसरे टी20 मैच के पल पल का हाल।

रायपुर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बल्ले के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज में हासिल की 2-0 की बढ़त
भारत ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की आतिशी अर्धशतक पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। जीत के लिए मिले 209 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने आतिशी अंदाज में 15.2 ओवर में हासिल करके न्यूजीलैंड को रायपुर में 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। सूर्या 82 (37) और शिवम 36 (18) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ईशान किशन ने 76(32) रन की आतिशी पारी खेली। भारतीय टीम ने 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली 7 गेंद में 6 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 122 (49) रन की तूफानी साझेदारी करके मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। ईशान के आउट होने के बाद सूर्या मोर्चा संभाले रहे और उन्होंने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 81* (37) रन की नाबाद साझेदारी करके रिकॉर्ड तोड़ जीत दिला दी।
न्यूजीलैंड ने बनाए 6 विकेट पर 208 रन
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रायपुर टी20 में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। तेज शुरुआत के बाद कीवी टीम ने दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाए लेकिन इसके बाद रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने टीम को मुश्किल से उबारा। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 47(27) रन की पारी खेली। वहीं रचिन रवींद्र ने 44, टिम सीफर्ट ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे एक-एक विकेट अपने नाम अपने नाम करने में सफल रहे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके बढ़त को दुगना करना चाहेगी। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रायपुर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने चोटिल अक्षर की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया है। वहीं बुमराह को आराम दिया गया है उनकी जगह हर्षित राणा की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 15.2 ओवर में हासिल की विजयी लक्ष्य
भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 209 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में हासिल करके न्यूजीलैंड को रायपुर में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सूर्या 82 (37) और शिवम 36 (18) रन बनाकर नाबाद रहे।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 196 रन
भारत ने जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। सूर्या 80 (34) और शिवम दुबे 26 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: सैंटनर ने दिया सूर्या को जीवनदान
जैक फॉक्स की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को जीवनदान कप्तान मिचेल सेंटनर ने दिया। उस वक्त सूर्या 64 रन बनाकर खेल रहे थे।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 178 रन
भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। सूर्या और शिवम ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 23 गेंद में पूरी हो गई है। सूर्या 29 गेंद में 64 और शिवम दुबे 26(13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: शिवम ने छुड़ाए ईश सोढ़ी के छक्के
शिवम दुबे ने आतिशी अंदाज में 12वें ओर में ईश सोढ़ी के खिलाफ दो बड़े छक्के जड़े। टीम इंडिया ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 20 (10) और सूर्यकुमार यादव 55 (25) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: 150 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर ईश सोढ़ी के खिलाफ शिवम दुबे के लिए 2 रन की मदद से 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 148 रन
भारतीय टीम ने जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे टी20 में 11 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्या 23 गेंद में 50 और शिवम दुबे 5 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने रायपुर में 23 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: जीत के लिए 60 गेंद में 76 रन की दरकार
भारतीय टीम को जीत के लिए 60 गेंद में 76 रन और बनाने हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 133 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 41 (20) और शिवम दुबे 3 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत 60 गेंद में 76 रन और बनाने हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: ईशान किशन का ईश सोढी ने थामा तूफान
ईशान किशन 10वें ओवर की पहली गेंद पर ईश सोढी की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। ईशान 32 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के जड़े।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने की फॉक्स की धुनाई
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादन ने 9वें ओवर में फॉक्स की जमकर धुनाई करके 25 रन (4,4,1Wd, 4,4,6,2) बटोर लिए और टीम इंडिया को 9 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन तक पहुंचा दिया। सूर्या 39 (18) और ईशान 76 (31) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: ईशान सूर्या के बीच हुई शतकीय साझेदारी
तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच शतकीय साझेदारी 43 गेंद में पूरी हो गई। इस साझेदारी में ईशान ने 76 और सूर्या ने 19 रन का योगदान दिया। 6 रन अतिरिक्त के रूप में आए।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 103 रन
भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 76 (31) और सूर्यकुमार यादव 15 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 7 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 88 रन
भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 68 (28) रन और सूर्या 9 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: ईशान किशन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
ईशान किशन ने 21 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: 50 रन के पार पहुंचा भारत
भारत ने ईशान किशन के शानदार चौके की बदौलत 4.9 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। ईशान ने सेंटनर के ओवर की आखिरी तीन गेंद पर चौके जड़े। भारत ने 5 ओवर में 54/2 रन बना लिए हैं। ईशान 41 (19) और सूर्या 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 4 ओवर में बनाए 42/2 रन
भारत ने जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 29 (13) और सूर्यकुमार यादव 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत ने 3 ओवर में बनाए 32 रन
ईशान किशन ने जैक फॉक्स की जमकर धुनाई करते हुए ओवर में 24 रन बटोरे। 6 गेंद के ओवर को फॉक्स ने 10 गेंद में पूरा किया। इस ओवर में तीन चौके और एक छ्क्का जड़ा। ईशान किशन 20 (8) और सूर्यकुमार यादव 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: एक गेंद में फॉक्स ने दिए 12 रन
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए जैक फॉक्स ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर 12 रन दे दिए। उन्हें पहले सही गेंद फेंकने के लिए चार गेंद लीं और इस दौरान दो चौके खाए। एक गेंद पर 11 के स्कोर को दूसरी सही गेंद फेंके जाने तक उन्होंने 12 रन पर पहुंचा दिया।