LIVE

IND vs ENG Highlights: 11 साल बाद एजबेस्टन में हारा इंग्लैंड, गिल ने रखी नींव, अक्षर और सुंदर ने कराई नैय्या पार

IND vs ENG Highlights: एजबेस्टन, बर्मिंघम में भारत ने जीत के साथ 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज किया। अक्षर पटेल और सुंदर ने 5वें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी की। सुंदर ने छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। सुंदर 50 और अक्षर पटेल 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs ENG Highlights: 11 साल बाद एजबेस्टन में हारा इंग्लैंड, गिल ने रखी नींव, अक्षर और सुंदर ने कराई नैय्या पार
IND vs ENG Highlights: 11 साल बाद एजबेस्टन में हारा इंग्लैंड, गिल ने रखी नींव, अक्षर और सुंदर ने कराई नैय्या पार

IND vs ENG, लाइव स्कोर: भारत ने इंग्लैंड को हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एजेबस्टन, बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने जरूरी 259 रन 4 विकेट खोकर 45.2 ओवर में बना लिए। जीत के हीरो रहे अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जिन्होंने 5वें विकेट के लिए 102 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। अक्षर पटेल 57 जबकि वाशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, इस जीत की नींव रखी शुभमन गिल ने जो 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को शुरुआती झटकों से उबार लिया। भारत ने 48 रन के स्कोर पर विराट और रोहित का विकेट गंवा दिया था। रोहित 11 जबकि विराट केवल 5 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए। एक वक्त 107 रन के स्कोर पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड टीम के लिए एकबार फिर जो रूट संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने लियाम डॉसन के साथ 7वें विकेट के लिए 121(134) रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने वनडे में लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा। रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि डॉसन ने 68 रन की अहम पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 जबकि गुरनूर ब्रार और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए।


आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन:- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद

भारत की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

JUL 14, 2026 23:17 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: भारत का विजयी आगाज

भारत ने इंग्लैंड को हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एजेबस्टन, बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने जरूरी 259 रन 4 विकेट खोकर 45.2 ओवर में बना लिए। जीत के हीरो रहे अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जिन्होंने 5वें विकेट के लिए 100(103) रन की जिताऊ साझेदारी की। अक्षर पटेल 57 जबकि वाशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
JUL 14, 2026 22:45 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: अक्षर और सुंदर लगाएंगे नैय्या पार

अक्षर और सुंदर की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। अब टीम इंडिया को 45 रन की दरकार है।
JUL 14, 2026 22:33 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 200 के पार टीम इंडिया

भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। अक्षर और सुंदर ने 5वें विकेट के लिए 44(45) रन जोड़ लिए हैं।
JUL 14, 2026 22:01 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

गिल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद भारत ने दो विकेट गंवा दिए हैं। 160 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया अब भी जीत से 99 रन दूर है।
JUL 14, 2026 21:48 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए गिल

गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर और अय्यर की जोड़ी खेल रही है।
JUL 14, 2026 21:17 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: गिल का एक और अर्धशतक

शुभमन गिल ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ दिया है। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने अय्यर के साथ 61(68) रन की साझेदारी कर ली है।
JUL 14, 2026 20:55 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: भारत ने बनाए 80 रन

15 ओवर के बाद भारत ने 80 रन बना लिए हैं। गिल और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 32(39) रन की साझेदारी कर ली।
JUL 14, 2026 20:41 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: अर्धशतक के करीब हैं गिल

शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 13वें ओवर में 69 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने विराट और रोहित का विकेट गंवाया है।
JUL 14, 2026 20:23 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: RO-KO हुए आउट

48 रन के स्कोर पर भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित के बाद विराट भी सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्हें आर्चर ने 5 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
JUL 14, 2026 20:17 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: भारत को लगा पहला झटका

भारत ने 43 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हुए।
JUL 14, 2026 19:49 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: पहले ओवर में भारत ने बनाए 6 रन

भारत ने एक ओवर में 6 रन बना लिए हैं। गिल ने चौके के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। 259 रन का है लक्ष्य।
JUL 14, 2026 19:44 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से गिल और रोहित ने पारी का आगाज किया।
JUL 14, 2026 19:14 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 258 रन पर ढेर इंग्लैंड

पहले वनडे में इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रन का लक्ष्य रखा। जो रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने डॉसन के साथ 121(134) रन की साझेदारी की।
JUL 14, 2026 18:52 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: अक्षर पटेल ने तोड़ी साझेदारी

अक्षर पटेल ने जो रूट और लियाम डॉसन की खतरनाक नजर आ रही साझेदारी को तोड़ दिया है। उन्होंने डॉसन को 68 रन के स्कोर पर आउट किया और 7वें विकेट के लिए 121(134) रन की साझेदारी को तोड़ दिया।
JUL 14, 2026 18:39 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 57 गेंद में जो रूट का अर्धशतक

जो रूट ने लगातार चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 57 गेंद में 4 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने डॉसन के साथ 7वें विकेट के लिए 105(118) रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को वापसी दिला दी।
JUL 14, 2026 18:32 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 40वें ओवर में इंग्लैंड के 200 रन पूरे

इंग्लैंड ने 40वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अच्छी बात यह है कि जो रूट अब भी 46 रन की पारी खेलकर डंटे हुए हैं।
JUL 14, 2026 18:29 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 200 रन के करीब इंग्लैंड

इंग्लैंड ने जो रूट और डॉसन के बीच 89(104) रन की साझेदारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। डॉसन 55 और रूट 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 14, 2026 17:57 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: रूट और डॉसन की साझेदारी

107 रन के स्कोर पर छठा विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड ने कुछ हद तक वापसी की है। रूट और डॉसन ने 7वें विकेट के लिए 36(50) रन की साझेदारी कर ली है।
JUL 14, 2026 17:45 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: वापसी को कोशिश में इंग्लैंड

इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 107 रन के स्कोर पर गंवाया था। तब से लेकर अब तक डॉसन और रूट ने 26(36) रन की साझेदारी कर ली है।
JUL 14, 2026 17:24 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: इंग्लैंड को लगा छठा झटका

इंग्लैंड ने 107 रन के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया है। विल जैक्स 20 रन की पारी खेलकर शिवम दुबे का शिकार बने हैं।