IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? जानें वजह

Indian players wearing black band: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के अपने 6ठे मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलते नजर आ रहे हैं।

Indian players wearing black band: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को इंग्लैंड और भारत के बीच मैच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मैच में टीम इंडिया के प्लेयर्स की बांह पर काली पट्टी बंधी हुई है। इसके पीछे एक खास वजह है।

Indian cricket team (1)

भारतीय क्रिकेट टीम

दरअसल भारतीय प्लेयर्स पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। बिशन सिंह बेदी का हाल ही में 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु पर विराट कोहली समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया था।

End of Feed