ENG Playing 11: धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, रफ्तार के किंग की वापसी

England Playing 11(England Playing XI का ऐलान ): इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरुवार से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा (England Announce Playing 11) कर दी है।

England playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। मेहमानों ने रांची में टेस्ट से टीम में एक बदलाव किया, ओली रॉबिन्सन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया।

England test team

इंग्लैंड किकेट टीम (फोटो- ICC)

वुड आखिरी बार राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान श्रृंखला में दिखे थे, जहां पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद उन्हें दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं मिला था। हैदराबाद में पहले टेस्ट में वुड दोनों पारियों में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे थे।

End of Feed