IND vs ENG: धर्मशाला में अंग्रेजी तेज गेंदबाजों का नहीं चलेगा जादू, पिच को लेकर आया बड़ा अपडेट

Dharamsala Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले धर्मशाला की पिच को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिच धीमी हो सकती है।

Dharamsala Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच से पहले धर्मशाला की पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिससे इंग्लैंड के गेंदबाजों के हाथ निराशा लगने वाली है।

HPCA Stadium

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- HPCA)

धर्मशाला स्टेडियम की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, इस बार भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में धीमी सतह की उम्मीद की जा सकती है। इंग्लैंड के स्पिनरों को लगातार लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने और अपने बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करते हुए देखने के बाद, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने स्क्रिप्ट को पलटने का फैसला किया है।

End of Feed