IND vs ENG 5th T20 Today Match Timing 11 July 2026: आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

IND vs ENG 5th T20 Today Match Timing 11 July 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच आज (11 जुलाई, शनिवार) पांच टी20 मैचों की सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल 3-0 से सीरीज हार चुकी है। यहां जानेंगे भारत-इंग्लैंड पांचवे टी20 मैच का समय, मैदान और आंकड़े।

India vs England 5th T20 Match Timing Today 11 July 2026: आज इंग्लैंड में चल रही 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के बीच पांचवा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में सिर्फ भारतीय पारी हो सकी थी जिसके बाद बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था। जबकि, दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ था जहां भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। भारतीय टीम इस सीरीज के दूसरे, तीसरे और चौथे मुकाबले को बुरी तरह हार चुकी है। इसके साथ ही सीरीज भी 3-0 से गंवा चुकी है।

Aj Ke Match Ka Samay

भारत बनाम इंग्लैंड पाचंवा टी20 मैच का समय

भारत और इंग्लैंड हेड-टू-हेड

अब आज होने वाले पांचवे टी20 मैच से पहले जान लेते हैं कि क्या कहते हैं भारत-इंग्लैंड के मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े। अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच इस फॉर्मेट में 34 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 15 मैचों में इंग्लैंड विजयी रही, जिसमें इस सीरीज के पिछले तीन मैच भी शामिल हैं। जबकि, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच अब तक 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। यहां मेजबान टीम ने भारत को 8 मैचों में हराया है। वहीं, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 मैचों में शिकस्त दी है।

End of Feed