IND vs ENG 4th T20 Pitch Report: भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 4th T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (31 January 2025) मेजबान टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड टी20 टीम के बीच पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज का चौथा व महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। इस रोमांचक चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन पुणे में होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने जहां सीरीज के पहले और दूसरे मैच में विजय हासिल करके दोहरी बढ़त बनाई थी, वहीं सीरीज का तीसरा मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीतकर सीरीज में रोमांच पैदा कर दिया। यहां हम जानेंगे भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पिच रिपोर्ट व आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2025
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 खेला जाएगा
  • चौथा टी20 मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में होगा

IND vs ENG 4th T20 Pitch Report In Hindi Today Match: टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (India vs England) के बीच आज 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। ये चौथा टी20 मैच पुणे (Pune) में खेला जाएगा। इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की। उसके बाद दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने 2 विकेट से शानदार जीत हासिल करके डबल बढ़त हासिल कर ली। हालांकि सीरीज के तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने जोरदार पलटवार किया और ये मैच 26 रन से जीतते हुए सीरीज में वापसी कर ली। अब भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर आज भारत जीता तो सीरीज जीत लेगा लेकिन अगर इंग्लैंड विजयी रहा तो सीरीज बराबर हो जाएगी और खिताब का फैसला पांचवें व अंतिम टी20 मुकाबले से होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथा टी20 मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे, जबकि इंग्लैंड टीम की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों में होगी।

आज इंग्लैंड और मेजबान भारतीय टीम के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच से पहले आपको बताते हैं कि दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के ताजा आंकड़े कैसे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास में 27 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें 15 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। वहीं 12 मैचों में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की है, जिसमें पिछला टी20 मैच भी शामिल है। इन दोनों टीमों के बीच भारतीय जमीन पर खेले गए टी20 मैचों के आंकड़ों की बात करें तो यहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 14 मैच हो चुके हैं। इनमें भारत ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम इंडिया को 6 मैचों में शिकस्त दी है।

End of Feed