Who Won the toss today IND vs ENG 3rd Test Today Match Toss Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की शुरुआत आज (10 जुलाई 2025) से हो रही है। तीसरे मैच का आयोजन इंग्लैंड के लंदन स्थित लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Cricket Ground) में किया जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम एक नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की लीडरशीप में उतर रही है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान उनके अनुभवी कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के हाथों में हैं। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC 2025-27) साइकल की शुरुआत है ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। ये श्रृंखला फिलहाल रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। एक तरफ जहां तीसरे मैच में इंग्लैंड को जीत मिली है वहीं दूसरी ओर दूसरे मुकाबले में भारत ने एजबेस्टन का किला फतह किया है। ऐसे में तीसरे मैच को जीतकर दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस मैच में टॉस की खास भूमिका होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट टॉस विजेता
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 138 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 52 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 69 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 37 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs ENG PLAYING 11)
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान),ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी,वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।
इंग्लैंड का स्क्वॉड :बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में टॉस कब होगा? (India vs England 3rd Test Toss Timing)
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 3:30 बजे से होगी। इसका टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में टॉस कहां होगा? (India vs England 3rd Test Toss Venue)
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे मैच लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में टॉस किसने जीता ? (India vs England 3rd Test toss winner today)
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
