LIVEInd Vs Eng 3rd Test Highlights : भारत को टेस्ट में मिली सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से रौंदा

Ind Vs Eng 3rd Test Highlights : भारत को टेस्ट में मिली सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से रौंदा
Ind Vs Eng Ind Vs Eng 3rd Test Highlights : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच चौथे दिन ही समाप्त हो गया है। इसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 434 रनों से जीत दर्ज की है। ये भारत की टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में चौथी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का लक्ष्य मिला था। इसका पीछा करते हुए टीम केवल 122 रन बना पाई और 434 रनों से हार गई।
बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने 130.5 ओवर में 445 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन की पारी खेली थी, जबकि लोकल बॉय रवींद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। डेब्यूटांट सरफराज खान ने 62 रन की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैंड के मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 319 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को 124 बढ़त हासिल हो गई।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेजी से रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक जड़ा। वहीं शुभमन गिल ने भी 91 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सरफराज खान भी चमके। भारत ने दूसरी पारी 430 रनों पर घोषित कर दी और इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने लगातार विकेट गंवाए और कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाया। इंग्लैंड ऐसे में 434 रनों से हार गई।
Ind Vs Eng 3rd Test Highlights: भारत को मिली विशाल जीत
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: जीत से 3 विकेट दूर भारत
भारतीय क्रिकेट टीम जीत से केवल 3 विकेट दूर है। इंग्लैंड के 7 विकेट गिर गए हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: बेन स्टोक्स आउट
इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। बेन स्टोक्स आउट हो गए हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: जो रूट आउट
इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट आउट हो गए हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: ओली पोप आउट
इंग्लैंड को एक और झटका लग गया है ओली पोप आउट हो गए हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: जैक क्रॉली आउट
भारत को जैक क्रॉली के रुप में दूसरा विकेट मिल गया है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: बेन डकेट रनआउट
बेन डकेट रनआउट हो गए हैं। इंग्लैंड को पहला झटका लगा है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बैटिंग जारी है। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: भारत की पारी घोषित
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पारी 430 रनों पर घोषित कर दी है। इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों की दरकार है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: यशस्वी ने जड़ा दूसरा दोहरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: यशस्वी दोहरे शतक के करीब
यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: यशस्वी जायसवाल के 150 रन पूरे
यशस्वी के 150 रन पूरे हो गए हैं। भारत का स्कोर 320 के पार पहुंच गया है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त
पहले सेशन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 314 पर है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: भारत की लीड 400 पार
भारतीय क्रिकेट टीम की लीड 400 पार पहुंच गई है। फिलहाल सरफराज और यशस्वी क्रीज पर हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: भारत का स्कोर 250 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: शुभमन गिल शतक से चूके
शुभमन गिल 91 रनों के स्कोर पर रनआउट हो गए हैं। वे शतक के बेहद करीब थे हालांकि बेन स्टोक्स के शानदार थ्रो के चलते वे समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाए और रनआउट हो गए।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू
भारत इंग्लैंड टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। फिलहाल शुभमन गिल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी
राजकोट की पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मदद मिलने वाली है।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: यशस्वी दोबारा कर सकते हैं बल्लेबाजी
यशस्वी जायसवाल रिटायर्ड हर्ट हुए थे। ऐसे में वे आज दोबारा बैटिंग कर पाएंगे।
Ind Vs Eng 3rd Test, Day 4 Live Score: सरफराज खान से होंगी उम्मीदें
सरफराज खान ने पहली पारी में सभी का दिल जीत लिया था ऐसे में उनसे काफी उम्मीदे रहने वाली है।