IND vs ENG 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने जीता इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे, नागपुर में आसान लक्ष्य का पीछा करने में छूटे पसीने
IND vs ENG 1st ODI Highlights: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पटखनी दी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल ने जिताऊ पारी खेली।
IND vs ENG 1st ODI Highlights: शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल की बल्लेबाजी और डेब्यूटांट हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की। मेजबान टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से पटखनी दी। इसी जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा।
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 47.4 ओवर में 248 रन पर ऑलआउट हो गई। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने भारतीय टीम को 249 रन का लक्ष्य दिया। बटलर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 52 रन बनाए। इसी तरह जैकब बेथल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, फिल सॉल्ट अर्धशतक से चूक गए। भारत के डेब्यूटांट हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 68 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं, रोहित शर्मा एक बार फिर खराब बल्लेबाजी से जूझते नजर आए। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के साकिब महमूद और आदिल राशीद ने 2-2 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड का टॉप स्कोरर: जोस बटलर (52 रन)
भारत का टॉस स्कोरर: शुभमन गिल (80* रन)
इंग्लैंड की पारी
- फिल सॉल्ट ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे रनआउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वे अपने अर्धशतक से चूक गए।
- बेन डकेट ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 32 रन बनाए। उनको हर्षित राणा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
- हैरी ब्रूक खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने तीन गेंदो का सामना किया और जीरो रन पर आउट हो गए। उनको हर्षित राणा ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
- जो रूट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए।
- जोस बटलर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 52 रन की पारी खेली। उनको अक्षर पटेल ने आउट किया।
- लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हर्षित राणा ने आउट किया।
- ब्रायडन कार्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए। उनको मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया।
- जैकब बैथल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
- आदिल राशीद ने 16 गेंदों का सामना किया और वे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया।
- साकिब महमूद कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने उनको स्टंप किया।
भारत की पारी
- डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल अपने पहले वनडे मुकाबले में छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हाे गए। उनको जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।
- रोहित शर्मा कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको साकिब महमूद ने अपना शिकार बनाया।
- श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 36 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। उनको जैकब बैथल ने आउट किया।
- अक्षर पटेल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 47 गेंदों पर 6 चौके और ण्क छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। उनको आदिल राशीद ने आउट किया।
- केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको आदिल राशीद ने आउट किया।
- शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 96 गेंदों पर 14 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए। उनको साकिब महमूद ने आउट किया।
- हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा नाबाद रहे। हार्दिक ने 6 गेंदों पर 9 रन और रवींद्र जडेजा ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Today Match)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Today Match)
जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड का स्कॉड (England Squad)
फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।
