IND vs BAN 1st Test Day-4 LIVE: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने दर्ज की 12वीं जीत, सीरीज में दर्ज की 1-0 की बढ़त
IND vs BAN Highlights: भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रन से हराया। टीम की यह 14 मैचों में कुल 12वीं जीत है। इसी जीत के साथ मेहबान टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन मेहमान टीम बांग्लादेश ने 158 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम 234 रन पर ढेर हो गई। नजमुल हुसेन शांतो और शाकिब अल हसन ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन टीम को जीत के करीब तक नहीं ले जा सके। नजमुल हुसेन शांतो ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए।
पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 91.2 ओवर में 376 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 47.1 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 64 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए और दूसरी पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य दिया था।
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।
टीम इंडिया की पहली पारी (Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
- रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
- विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- ऋषभ पंत ने लड़खड़ाई टीम को संभाला। हालांकि, वे अर्धधतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
- केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
- रविचंद्रन अश्विन ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
- भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 339 रन बना लिए हैं।
- रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
- आकाश दीप ने कु 30 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया।
- बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले अश्विन भी आउट हो गए। उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन बनाकर आउट हो गए।
- जसप्रीत बुमराह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
- मोहम्मद सिराज ने एक गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले नाबाद रहे।
बांग्लादेश की पहली पारी ( Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
- शादमान इस्लाम टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
- जाकिर हसन भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको आकाश दीप ने बोल्ड किया।
- मोमिनुल हक आकाश दीप की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने सिर्फ एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको भी आकाश दीप ने बोल्ड किया।
- बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथें कैच आउट कराया।
- मुश्फिकुर रहीम भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने कुल 14 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
- लिटन दास का बल्ला भी शांत देखने को मिला। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 22 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने कैच आउट कराया।
- शाकिब अल हसन भी बांग्लादेश की लड़खड़ाई टीम को नहीं संभाल पाए। उन्होंने 64 गेंदों पर 5 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
- हसन महमूद ने 22 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट किया।
- तस्कीन अहमद ने 21 गेंदों का सामना किया। उन्होंने एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- नाहिद राणा ने 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 11 रन बनाए। उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
- मेहदी हसन मिराज ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
टीम इंडिया की दूसरी पारी (Ind Vs Ban 1st Test Day 3 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
- रोहित शर्मा का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं चला। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया
- यशस्वी जायसवाल का भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 17 गेंदों में 10 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके जड़े। उनको नाहिद राणा ने लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
- विराट कोहली का बल्ला दूसरी पारी में शांत रहा। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
- ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 128 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
- शुभमन गिन ने दूसरी पारी में नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 119 रन बनाए।
- केएल राहुल ने दूसरी पारी में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 22 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी घोषित कर दी।
बांग्लादेश की पहली पारी ( Ind Vs Ban 1st Test Day 3 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
- जाकिर हसन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
- शादमान इस्लाम भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 68 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 35 रन बनाए। उनको रवि अश्विन ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।
- मोमिनुल हक दूसरी पारी में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
- मुश्फिकुर रहीम भी 15 रन के अंदर आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया।
- शाकिल अल हसन भी टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके। उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
- लिटन दास का बल्ला दूसरी पारी में भी शांत देखने को मिला। उन्होंने 10 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
- मेहदी हसन मिराज भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। उनको रवि अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों में कैच आउट कराया।
- नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 127 गेंदों का सामना किया और 8 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
- तस्कीन अहमद भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। उनको रवि अश्विन ने आउट किया।
- हसन महमूद रवींद्र जडेजा की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया। वहीं, नाहिद राणा नाबाद रहे।
