IND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs BAN 2nd T20 Pitch Report In Hindi: आज (9 October 2024) भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल करके भारत ने शुरुआती बढ़त बना ली थी। अब भारत सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यहां आपको बताएंगे भारत-बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इस मैदान पर अब तक इन दोनों टीमों के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज 2024
  • आज दूसरे टी20 में टकराएंगे भारत और बांग्लादेश
  • ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा

IND vs BAN 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। आज का मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में 7 विकेट से विजय हासिल करते हुए इस टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी और अब टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम दूसरे टी20 में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टी20 टीम की अगुवाई करेंगे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), वहीं बांग्लादेश की टी20 टीम की कमान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) के हाथों में होगी। मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से होगी।

IND vs BAN 2nd T20 Pitch Report Today Match

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

आज टीम इंडिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर पिछले मैच के टीम संयोजन के साथ ही उतर सकती है। पिछले मैच में तकरीबन सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आज होने वाला मैच दिल्ली में है इसलिए सबकी नजरें तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) पर टिकी होंगी जिनकी ये होम ग्राउंड है। उन्होंने पिछले टी20 मैच में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चमक बिखेरी थी और आज उनके पास अपने घर में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का मौका होगा। भारत अब तक टी20 इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ खेले 15 मैचों में से 14 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुका है, वहीं बांग्लादेशी टीम अब तक भारत के खिलाफ सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है।

End of Feed