LIVE

Ind vs Aus 2nd Test Day 3 Highlights: भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में ली अजेय 2-0 की बढ़त

Times Now Navbharat DigitalUpdated Feb 23, 2023, 18:46 IST

Ind vs Aus 2nd Test Day 3 Highlights: भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में ली अजेय 2-0 की बढ़त
Ind vs Aus 2nd Test Day 3 Highlights: भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में ली अजेय 2-0 की बढ़त

भारत ने दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडया के सामने जीत के लिए 115 रन की दरकार थी और उसने 4 विकेट के नुकसान पर यह हासिल कर ली। चेतेश्वर पुजारा ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इससे पहले रवींद्र जडेजा के 7 विकेट के स्पेल से ऑस्ट्रेलिया 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score Streaming: Watch Here

FEB 19, 2023 13:52 IST

भारत ने तीसरे दिन ही जीता दिल्ली टेस्ट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर दिल्ली टेस्ट जीत लिया है। भारत के सामने जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य था, जो उसने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से विनिंग शॉट 100वां टेस्ट खेल रहे पुजारा ने लगाया।
FEB 19, 2023 13:41 IST

भारत के 100 रन पूरे

भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया अब जीत से केवल 13 रन दूर है।
FEB 19, 2023 13:31 IST

अय्यर 12 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया को जीत के लिए 26 रन की दरकार है और उसके 6 विकेट हाथ में हैं।
FEB 19, 2023 13:24 IST

जीत से 28 रन दूर टीम इंडिया

अय्यर ने मर्फी को जड़ा सिक्सर, जीत से महज 28 रन दूर टीम इंडिया।
FEB 19, 2023 13:20 IST

Ind vs Aus 2nd Test Live Score: 76/3

जीत से 39 रन दूर टीम इंडिया, अब भी 7 विकेट हाथ में, पुजारा अय्यर क्रीज पर मौजूद।
FEB 19, 2023 13:12 IST

विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट

टॉड मर्फी ने विराट कोहली को 20 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। Ind vs Aus 2nd Test Live Score: 69/3
FEB 19, 2023 12:52 IST

विराट ने पूरे किए 25 हजार अंतरराष्ट्रीय रन

FEB 19, 2023 12:48 IST

विराट कोहली ने पूरे किए 25 हजार अंतरराष्ट्रीय रन

विराट कोहली ने लॉयन की गेंद पर चौका जड़कर पूरा किया 25,000 अंतरराष्ट्रीय रन। भारत जीत से 57 रन दूर
FEB 19, 2023 12:27 IST

रोहित शर्मा 31 रन बनाकर रन आउट

टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। टीम को अब भी जीत के लिए 76 रन की दरकार है।
FEB 19, 2023 11:26 IST

Ind vs Aus 2nd Test Live Score: 12/0

जीत से 103 रन दूर टीम इंडिया। रोहित और पुजारा मैदान पर डटे हुए हैं।
FEB 19, 2023 11:19 IST

6 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका

केएल राहुल एक बार फिर बल्लेबाजी में असफल रहे हैं। उन्हें 1 रन के निजी स्कोर पर लॉयन ने पवेलियन भेजा। भारत को 6 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
FEB 19, 2023 11:16 IST

रोहित की आक्रामक शुरुआत

रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में चौका जड़ कर अपने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया है।Ind vs Aus 2nd Test Live Score: 6/0
FEB 19, 2023 11:14 IST

भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने दूसरी पारी शुरू कर दी है। उसके सामने 115 रन का लक्ष्य है। रोहित और केएल राहुल ने की है पारी की शुरुआत।
FEB 19, 2023 11:07 IST

ऑस्ट्रेलिया 113 रन पर हुई ढेर

ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरी पारी में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। अब भारतीय टीम को दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए 115 रन बनाने हैं। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और उसके पास इस बढ़त को 2-0 करने का सुनहरा मौका है।Ind vs Aus 2nd Test Live Score: 113
FEB 19, 2023 10:58 IST

रवींद्र जडेजा ने किया छठा शिकार

रवींद्र जडेजा ने अपना छठा शिकार नॉथन लॉयन को बनाया। ऑस्ट्रेलिया अब 113 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया ने इस मैच में शानदार वापसी कर ली है।
FEB 19, 2023 10:48 IST

जडेजा के सामने नतमस्तक ऑस्ट्रेलिया

FEB 19, 2023 10:47 IST

जडेजा ने हासिल की 5वीं सफलता

रवींद्र जडेजा ने एलेक्स कैरी को 7 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज कर अपना 5वां विकेट हासिल कर लिया है। Ind vs Aus 2nd Test Live Score: 110/8
FEB 19, 2023 10:45 IST

27 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 108/7

तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा है। अश्विन और जडेजा ने इस सेशन में कुल 6 विकेट झटके हैं और ऑस्ट्रेलिया केवल 47 रन ही बना पाई है।
FEB 19, 2023 10:30 IST

पैट कमिंस बिना खाता खोले आउट

रवींद्र जडेजा ने पैट कमिंस को शून्य के स्कोर पर आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 97/7
FEB 19, 2023 10:28 IST

दिल्ली में अश्विन और जडेजा का कहर