IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की भिड़ंत, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs AUS : मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ आज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चुनौती देने उतरेगी। सीरीज का पहला मैच कैनबरा में आयोजित हुआ था लेकिन उस मैच में कुछ ही ओवरों के बाद बारिश के कारण भारतीय पारी रोकनी पड़ी थी और बाद में मैच रद्द घोषित कर दिया गया था। फैंस को उस मैच का पूरा रोमांच देखने को नहीं मिला था लेकिन आज क्रिकेट फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच दूसरा टी20 मैच का लुत्फ जमकर उठा सकेंगे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का मेलबर्न में रिकॉर्ड शानदार रहा है मिचेल मार्श की कप्तानी में मेजबान टीम भी दूसरे टी20 में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहेगी।

IND vs AUS 2nd T20 Match Timing

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। भारत ने दुनिया के नंबर.1 टी20 बल्लेबाज युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (19 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया था। हालांकि इसके बाद शुभमन गिल (नाबाद 37 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 39) अच्छी साझेदारी करते हुए स्कोर को 9.4 ओवर में 97 रन तक पहुंचाने में सफल हो गए थे, लेकिन तभी बारिश हुई जिसने रुकने का नाम नहीं लिया और मैच को रद्द घोषित करना पड़ा।

End of Feed