IND vs AUS: पहले टेस्ट में खेल सकता है ऑस्ट्रेलिया का 6 फीट 6 इंच लंबा ऑलराउंडर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2023, 05:04 PM IST

Cameron Green, IND vs AUS 1st Test: मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उनका 6 फीट 6 इंच लंबा इन फॉर्म ऑलराउंडर मैदान पर उतर सकता है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की जो अपनी चोट से तेजी से उबर रहे हैं।

आल राउंडर कैमरन ग्रीन ऊंगली की चोट से तेजी से उबर रहे हैं जिससे देखते हुए लगता है कि उन्हें नौ फरवरी से नागपुर में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे शुरूआती टेस्ट के लिये आस्ट्रेलिया के अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। सीम गेंदबाजी आल राउंडर ग्रीन अपने बायें हाथ की ऊंगली की चोट से उबर रहे हैं, इस 23 साल के खिलाड़ी ने अलूर में नेट में गेंदबाजी अभ्यास भी किया।

Cameron Green might play in ind vs aus 1st test in Nagpur

कैमरन ग्रीन (AP)

मैकडोनाल्ड ने यहां चार दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने टीम शीट में उनकी जगह तय नहीं की है। मैं यह नहीं कहूंगा कि वह गेंदबाजी करते हुए असहज था।’’ हालांकि उनकी बल्लेबाजी को लेकर अब भी कुछ चिंतायें हैं। मुख्य कोच ने यह बात स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि जब उसने गेंदबाजी की तो एक गेंद बल्ले के नीचे गयी जो किसी के लिये भी असहजता भरी हो सकती है। उसने पिछले दो दिन में काफी अच्छी प्रगति की है जो मेरे लिये हैरानी भी है।’’

End of Feed