LIVEIND A Vs SL A Highlights: वैभव सूर्यवंशी ने नहीं अरशद खान बने टीम इंडिया की जीत के हीरो, बचा ली तिलक की लाज
IND A Vs SL A Live Cricket Score Today Match Streaming Channel in India,इंडिया वर्सेज श्रीलंका ट्राई नेशन सीरीज 2026 लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड स्ट्रीमिंग, भारत बनाम लंका मैच लाइव अपडेट: श्रीलंका की मेजबानी में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया। पहले मुकाबला में टीम इंडिया ए ने रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने श्रीलंका को 8 रन से हराया। यहां पढ़ें मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स।

IND A Vs SL A Highlights: वैभव सूर्यवंशी ने नहीं अरशद खान बने टीम इंडिया की जीत के हीरो, बचा ली तिलक की लाज
श्रीलंका की मेजबानी में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज आज से यानी 9 जून से हो गया। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए टीम से हुआ। दांबुला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में अरशद खान ने अहम भूमिका निभाई। अरशद ने एक ही ओवर में दो विकेट और एक रन आउट करार कर हारी हुई बाजी पलट दी।
मैच में तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की 48.5 ओवर में 269 रन बनाकर सिमट गई। अरशद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी और विप्रज निगम को दो-दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने दमदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। 99 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। डिकवेला ने 47 रन अविष्का फर्नांडो ने 45 रन की पारी खेली। समरविक्रमा ने 46 रन का योगदान दिया। टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान सहन अरच्चिगे ने बनाए। वह 74 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका को 18 गेंद पर 17 रन जरूरत थी तब अंशुल ने सहन को आउट कर दिया। इसके बाद 12 गेंद पर 10 रन चाहिए थे। अरशद खान ने 49वें ओवर में तीन विकेट (एक रन आउट के रुप में) लेकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी।
इससे पहले आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएँ। हालांकि, वह सस्ते में आउट हो गए। वह 12 गेंद पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रियांश आर्य ने 32 रन का योगदान दिया। भारत ने 69 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बखूबी साथ दिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 185 गेंद पर 150 रन की साझेदारी की।
रुतुराज गायकवाड़ ने 112 गेंद पर 6 चौके और तीन छक्के की मदद से अपने लिस्ट ए क्रिकेट का 21वां शतक पूरा किया। वह 114 गेंद पर 101 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंद पर दो चौके और एक छक्के मदद से 60 रन की पारी खेली। आखिरी के ओवर में आयुष बडोनी (18 गेंद 24 रन) और सुयश शेडगे (14 गेंद 26 रन) ने टीम इंडिया को 250 के पार पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से मोहम्मद शिराज ने दो विकेट चटकाए।
यहां पढ़ें मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 8 रन से दर्ज की जीत
श्रीलंका की मेजबानी में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज आज से यानी 9 जून से हो गया। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए टीम से हुआ। दांबुला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में अरशद खान ने अहम भूमिका निभाई। अरशद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर हारी हुई बाजी पलट दी। मैच में तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की 48.5 ओवर में 269 रन बनाकर सिमट गई। अरशद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी और विप्रज निगम को दो-दो विकेट मिले।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: अरशद ने पलटी बाजी
49वें ओवर में अरशद खान ने ओवर की दूसरी गेंद पर विजयकांत व्यासकांत का विकेट लेकर मैच में और रोमांच पैदा कर दिया है। इसके बाद तीसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज वनुजा सहन रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस विकेट के साथ भारत जीत की दहलीज पर आकर खड़ा हो गया। पांचवीं गेंद पर अरशद ने एक और विकेट लेकर भारत को 8 रन से जीत दिला दी।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: सहन रोमांचक मोड़ पर हुए आउट
श्रीलंका को 18 गेंद पर 17 रन चाहिए थे। तिलक ने अंशुल कंबोज को 18वां ओवर दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर कंबोज ने भारत को सबसे बड़ी विकेट दिलाई। सेट बल्लेबाज सहन 72 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हो गए। यानी की श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंद पर 10 रन चाहिए।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका का गिरा छठा विकेट
विप्रज निगम ने करुणारत्ने को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया। हालांकि, शायद अब भारत के लिए बहुत देर हो गई है। क्योंकि श्रीलंका जीत की दहलीज के बहुत करीब आ गई है। सहन अरच्चिगे 68 गेंद पर 72 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को पांच ओवर में जीत के लिए 32 रन चाहिए।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: सहन अरच्चिगे का अर्धशतक
सहन अरच्चिगे ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 54 गेंद पर 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। चमिका गुणारत्ने 5 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 41 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका ने पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ रही है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: अनुकूल रॉय ने दिए दोहरे झटके
श्रीलंका ने सेट बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा का विकेट गंवा दिया है। अनुकूल रॉय ने 50 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे समरविक्रमा को सुयस शेडगे ने कैच लपका। अपने स्पेल के 8वें ओवर में अनुकूल ने रविंदू फर्नांडो को आउट किया। 36 ओवर के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 28 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 147/3
श्रीलंका की पारी के 28 ओवर समाप्त हो गए हैं। आयुष बडोनी ने दो और विप्रज निगम ने एक विकेट निकाल कर भारतीय टीम को वापसी का मौका दिया। लेकिन सदीरा समरविक्रमा और सहान ने श्रीलंका को मैच में फिर से वापस ला दिया है। दोनों ने 38 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में वापस आने के लिए जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका ने गंवाया तीसरा विकेट
श्रीलंका टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। विप्रज निगम ने नुवानिदु फर्नांडो को स्टंप्स आउट करवाया। 22 ओवर के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। भारतीय स्पिनर्स ने टीम को वापसी का मौका दिया है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: दोनों सलामी बल्लेबाज लौटे पवेलियन
श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजी अब पवेलियन लौट चुके हैं। आयुष बडोनी ने अपने दूसरे ओवर में सेट बल्लेबाज डिकवेला को 47 के स्कोर पर शॉर्ट फाइन लेग पर अनुकूल राय के हाथों कैच आउट करवाया। श्रीलंका ने 19 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: बडोनी ने दिलाई पहली सफलता
आयुष बडोनी ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। अविष्का फर्नांडो 45 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने लेग स्लीप शानदार कैच लपका। 93 के स्कोर पर शानदार कैच लपका। नुवानिंदु फर्नांडो बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं। 17वें ओवर में भारत को पहली सफलता मिली। श्रीलंका ने 94 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को पहली विकेट की तलाश
भारतीय टीम पहली विकेट की तलाश में है। अभी तक उसे एक भी विकेट नहीं मिला है। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज अर्धशतक के बेहद करीब है। फर्नांडो 43 रन और डिकवेला 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद 91 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर- 66/0
श्रीलंका ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए हैं। डिकवेला 23 गेंद पर 28 रन और अविष्का 37 गेंद पर 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कंबोज ने पांच ओवर में 40 रन रन खर्च कर दिए हैं। श्रीलंका के लिए शानदार पावरप्ले रहा। उन्हें नई गेंद का फायदा मिला, जो इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। क्योंकि पुरानी गेंद के कारण पिच धीमी होने की संभावना है। आगे दिलचस्प समय आने वाला है। भारतीय स्पिनर मैच में टीम को वापसी करा सकते हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका की दमदार शुरुआत
278 के जवाब में श्रीलंका की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। पहले पांच ओवर में मेजबान टीम ने बिना विकेट गंवाए। 29 रन बना लिए हैं। अंशुल कंबोज और अरशद खान को कोई विकेट नहीं मिला। अविष्का फर्नांडो 13 रन और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पांच ओवर समाप्त हो गए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया ने बनाए 277 रन
ट्राई नेशन-ए सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इंडिया की तरफ से गायकवाड़ ने 101 रन और तिलक वर्मा ने 60 रन की पारी खेली। अंत में आयुष बडोनी और सुयश शेडगे की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते टीम ने 250 का स्कोर पार किया। श्रीलंका को मुकाबला जीतने के लिए 278 रन बनाने हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
लिस्ट ए क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में 59.32 की औसत से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अभी तक100 लिस्ट ए क्रिकेट मैच की 96 पारी में 5160 रन बनाए हैं। इस दौरान 21 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: शतक बनाकर आउट हुए गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ ने 112 गेंद पर 6 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना 21वां लिस्ट ए क्रिकेट का शतक पूरा किया। गायकवाड़ 96 लिस्ट ए पारियों में 21 शतक और 20 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर नाबाद 220 का रहा है। हालांकि, वह शतक बनाने के बाद आउट हो गए। गायकवाड़ ने 114 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। भारत को 219 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। आयुष बडोनी क्रीज पर आए हैं। 44 ओवर के बाद भारत ने 220 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा
इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने 85 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। भारतीय टीम ने 200 का स्कोर पार कर लिया है। कप्तान और उप-कप्तान के बीच 174 गेंद पर 133 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया ने 42 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। तिलक 90 गेंद पर 55 रन और गायकवाड़ 107 गेंद पर 91 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन की शतकीय साझेदारी
कप्तान और उप-कप्तान की जोड़ी ने मिलकर टीम इंडिया को संकट की घड़ी से बाहर निकाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 137 पर 100 रन की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ 86 गेंद पर 74 रन और तिलक वर्मा 75 गेंद पर 39 रन बनाक खेल रहे हैं। भारत ने 36 ओवर के बाद 169 रन बना लिए हैं। याद हो कि भारत ने तीन विकेट 69 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: गायकवाड़ का अर्धशतक
उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 66वीं गेंद पर सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 67 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा ने 29वें ओवर में बैक टू बैक बाउंड्री लगाई। वह 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच 102 गेंद पर 68 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया ने 30 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 के पार भारत का स्कोर
भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। क्रीज पर कप्तान और उप-कप्तान की जोड़ी जमी हुई है। गायकवाड़ और तिलक के बीच 60 गेंद पर 33 बन बनाए हैं। गायकवाड़ 50 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक 11 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। 23 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।