ICC Test Ranking: यशस्वी जायसवाल ने फिर मारी ऊंची छलांग, अन्य भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा है हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 26, 2023, 09:03 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सीरीज के दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी का फायदा फिर मिला है।

दुबई: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 11 पायदान चढ़कर 63वें स्थान पर पहुंच गए जबकि कप्तान रोहित शर्मा नौवें स्थान पर हैं। जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में ड्रॉ रहे दूसरे टेस्ट में 57 और 38 रन की पारियां खेलीं। अब उनके खाते में 466 रेटिंग प्वाइंट हैं।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

नौवें पायदान पर हैं रोहित शर्मा

दूसरे टेस्ट में 80 और 57 रन बनाने वाले रोहित के 759 अंक हैं और वह श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के साथ नौवें स्थान पर हैं। ऋषभ पंत एक पायदान नीचे गिरकर 12वें और विराट कोहली 14वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और इंग्लैंड के जो रूट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर हैं। इंग्लैंड के जैक क्रॉले 13 पायदान चढकर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं हैरी ब्रूक 11वें और जॉनी बेयरस्टो संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।

End of Feed