ICC T20 Rankings: ईशान किशन का जलवा कायम, जैकब बेथल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा जारी हुई टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजों ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथल को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा जारी हुई टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजों ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं, इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने लंबी छलांग लगाई है। बेथल ने 7 स्थान ऊपर छलांग लगते हुए 8वें स्थान पर पहुंच आए हैं।

Ishan Abhishek

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान टॉप पर। फोटो- ANI

ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान तीसरे और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। भारत के तिलक वर्मा छठे, इंग्लैंड के जोस बटलर 7वें स्थान पर हैं।

End of Feed